फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   seeseeteevee kaimaron kee sakriyata jaanchee

सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता जांची

Fri, 01 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
seeseeteevee kaimaron kee sakriyata jaanchee
मऊ/मुहम्मदाबाद गोहना। जिलाधिकारी और एसपी ने शुक्रवार को बोर्ड परीक्षाओं के संचालन को लेकर सक्रियता दिखाई। अधिकारी द्वय ने जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर खास तौर से सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता जांची। उन्होंने स्ट्रांग रूम और कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को भी परखा और दिशा निर्देश दिए। अधिकारी सबसे पहले नगर स्थित सोनीधापा इंटर कालेज, जीवनराम इण्टर कालेज, राम स्वरूप भारती इण्टर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, डीएवी बालिका इण्टर कालेज, आलिया गर्ल्स इंटर कालेज, एएल नोमानी इंटर कालेज पहुंचे और निरीक्षण किया। सभी परीक्षा केन्द्रों के परीक्षा से जुडे लोगो को निर्देश दिये कि परीक्षा के दौरान लापरवाही नही होनी चाहिए। शिकायत मिली तो दण्डनात्मक कार्रवाई तय है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, जिला सूचना अधिकारी डॉ. धनपाल सिंह रहे। मुहम्मदाबाद गोहना : जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक डीआईओएस के साथ सिटी मजिस्ट्रेट ने तहसील क्षेत्र के छह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम चेक करने के साथ उसे निर्धारित समय से पूर्व न खोलने की हिदायत केंद्र व्यवस्थापको को दी। अधिकारियों ने काझाखुर्द गावँ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटर कॉलेज, खुरहट स्थित बाबा लोधी दास इंटर कॉलेज, हरिहर बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, टाउन इंटर कॉलेज, पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज और नेशनल इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। बलिया में अंग्रेजी पेपर आउट होने के बाद किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed