फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Seeing the police approaching, the rape suspect surrendered in court.

Mau News: पुलिस को करीब आता देखकर दुष्कर्म के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Tue, 23 Dec 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Seeing the police approaching, the rape suspect surrendered in court.
मऊ। जिले की किशोरी से बिहार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ने दो साल बाद मंगलवार को सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने इस पर घटना के बाद से आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर इस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। उधर बलिया दोहरे हत्याकांड में सक्रिय पुलिस की एक टीम को नेपाल बॉर्डर तक पहुंचने पर नेपाल में रह रहे आरोपी ने पुलिस के डर से कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के वार्ड 12 बैरा परसा निवासी रामजीवन पासवान चौकीदार था। जिले से एक किशोरी दो वर्ष पहले घर से नाराज होकर बिहार गई थी, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इसमें रामजीवन भी शामिल था। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने जब बिहार पहुंची तो यह भाग गया था। बताया कि बलिया में दोहरे हत्याकांड को लेकर एक टीम को इसके नेपाल में छिपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद टीम से बचने के लिए वह नेपाल से सीधे जिले पहुंचा। यहां उसने कोर्ट में सरेंडर किया। बताया कि आरोपी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस की घेराबंदी के चलते यह तीसरा 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आया है। इससे पहले आयुष और समीर की हत्या में वांछित 50 हजार का इनामी रॉबिन सिंह ने शहर कोतवाली में सरेंडर किया था। वहीं इसी मामले में दूसरा 50 हजार का इनामी अफीक को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर करने से पहले गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed