फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Security police line

कड़ी सुरक्षा में पुलिस लाइन

Sun, 24 Jan 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 24 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Security police line
देश में गणतंत्र दिवस पर हाईअलर्ट है। नगर में भी गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेडस्थल पुलिस लाइन में रविवार को कड़ी सुरक्षा देखी गई। पुलिस लाइन के चारों तरफ बाउंड्रीवाल के पास बुलेट प्रूफ जैकेट में पुलिसकर्मी तैनात रहे।  सुरक्षा के बाबत खुद आईजी जोन वाराणसी एसके भगत ने फोन पर एसपी से सुरक्षा के बाबत जानकारी ली। साथ ही जिले में सर्च आपरेशन चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



 पुलिस लाइन ग्राउंड में रविवार को गणतंत्र दिवस की परेड का पूर्वाभ्यास हुआ। इसमें एसपी शिवप्रसाद उपाध्याय ने ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड शुरू हुई। उन्होंने परेड की सलामी ली। परेड में पुलिसकर्मियों के कदमताल को देखकर हर कोई अपने आपको ताली बजाने से नहीं रोक सका।
विज्ञापन



 परेड के दौरान कई टोलियों में पुरुष और महिला पुलिस कर्मियों के साथ एनसीसी कैडेटे ने परेड में भाग लिया। परेड की कमांड सीओ सिटी सुशील कुमार ने की। फायरिंग कर ध्वज को सलामी दी गई। परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी रिहर्सल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इसमें लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, देव पब्लिक स्कूल, अमरवाणी, ब्राइट कान्वेंट एवं रमन सैनिक स्कूल, सिटी मांटेसरी, राजीव गांधी गर्ल्स इंटर कालेज, कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल, पब्लिक महिला सहर डिग्री कालेज और जीनियस माइंड पावर इंस्टीट्यूट के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।



 सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एसपी शिवप्रसाद उपाध्याय ने कुछ सुधार की बात कही। इधर आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर 26 जनवरी के परेड के वक्त कड़े सुरक्षा इंतजाम का भी रिहर्सल हुआ। 26 जनवरी को परेड स्थल पर गजब का सुरक्षा घेरा रहेगा। अत्याधनिक असलहों से तैनात सुरक्षा जवानों का बाउंड्री वाल के हर दस कदम पर चहलकदमी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed