{"_id":"68715d63d78212adc505c634","slug":"security-of-vip-plants-rest-is-left-to-god-mau-news-c-295-1-svns1028-130474-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: वीआईपी पौधों की सुरक्षा, बाकी भगवान भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: वीआईपी पौधों की सुरक्षा, बाकी भगवान भरोसे
विज्ञापन
मऊ। गत बुधवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में चलाए गए पौधरोपण के बाद वीआईपी लोगों के लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए कंटीले तार से घेरा गया है, लेकिन आम लोगों द्वारा लगाए गए पौधों की सुरक्षा भगवान भरोसे हो रही है।
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बुधवार को वृहद पौधरोपण अभियान के तहत विभिन्न विभागों की तरफ से 33 लाख 78 लाख 360 पौधे रोपे गए थे। वन विभाग की तरफ से मुहम्मदाबादगोहना तहसील क्षेत्र में कमिश्नर और जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए कटीले तार लगाए गए हैं। जबकि आम लोगों द्वारा लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
वन विभाग से लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए कंटीले तार और केयर टेकर की तैनाती की गई है। जबकि विभिन्न विभागों को भी पौधों की सुरक्षा और देखभाल के लिए केयर टेकर की तैनाती करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन प्रक्रिया कागज पर चल रही है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी पीके पांडेय ने बताया कि पौधों की सुरक्षा के लिए कंटीले तार लगाने के साथ ही केयर टेकर की तैनाती की गई है। पौधों की देखभाल और सुरक्षा के लिए सीडीओ ने विभागों को पत्र जारी किया है।