फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Secretary will investigate ration card holders in villages

गांवों में राशन कार्ड धारकों की जांच करेंगे सचिव

Sat, 18 Jun 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Secretary will investigate ration card holders in villages
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र में कार्ड धारकों की जांच ग्राम पंचायत सचिव द्वारा किया जाएगा। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र में कुल 83 गांव हैं। इन गांवों के राशन कार्ड धारकों के जांच का दायित्व ग्राम पंचायत सचिव को सौंपा गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय से सभी गांवों के प्रत्येक राशनकार्ड धारकों की सूची गांव में तैनात ग्राम पंचायत सचिव को दी जा रही है। इनकी जांच रिपोर्ट के बाद ही राशन कार्ड धारकों को अपात्र माना जाएगा। खाद एवं रसद विभाग द्वारा राशन कार्ड धारक की अधिक शिकायत के बाद शासन द्वारा सभी पात्र और अपात्रों की जांच ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा कराई जा रही है। मानक पर खरा न उतरने वाले अपात्रों को राशन कार्ड सूची से हटा दिया जाएगा। सिर्फ पात्र राशनकार्ड धारकों को सरकार द्वारा दिए जा रहे खाद्यान्न का लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में एडीओ पंचायत सतीश मौर्य ने बताया कि पूर्ति विभाग द्वारा ब्लॉक में सभी गांव की सूची आ गई है। जो गांवों में तैनात ग्राम पंचायत सचिवों को उपलब्ध करा दी गई है। वह पात्र-अपात्र की जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed