{"_id":"601d8fd48ebc3e4b697e0751","slug":"secretary-suspended-for-allegations-of-irregularities-mau-news-vns573056450","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितताओं के आरोप में सेक्रेटरी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितताओं के आरोप में सेक्रेटरी निलंबित
विज्ञापन
मऊ। बड़रावं ब्लाक के अंतर्गत अमिला ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में 12 लाख रुपयों की हेराफेरी के आरोप में सेक्रेटरी को निलंबित कर दिया गया है। अमिला ग्राम पंचायत में दिसंबर महीने में 44 लाख का भुगतान लिया गया था। कार्यकाल समाप्त होने से पहले दिसंबर माह में ग्राम निधि खाते से भुगतान लेने वाली ग्राम पंचायतों की जांच मंडलायुक्त की ओर से कराई जा रही है। उससे पहले ही जिला प्रशासन ने भी कार्यकाल समाप्त होने वाले दिसंबर महीने में अधिक धन आहरित करने वाली ग्राम पंचायतों की जांच कराना शुरु कर दिया।
सीडीओ राम सिंह वर्मा ने स्वयं तकनीकी विशेषज्ञों को लेकर अमिला ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जांच किया। सीडीओ के नेतृत्व में तीन दिनों तक जांच की गई। इस जांच में 12 लाख रुपयों की हेराफेरी सामने आई। इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव और निवर्तमान प्रधान की मिलीभगत पाई गई।
जांच समिति ने दोनों से 12 लाख रुपयों की रिकवरी करने का निर्देश दिया गया। इस मामले में सचिव सुनील कुमार पटेल को निलंबित कर दिया गया है। सीडीओ राम सिंह वर्मा का कहना है कि वित्तीय अनियमितता के आरोप में सचिव को निलंबित कर दिया गया है। गबन की रकम निवर्तमान प्रधान और सचिव दोनों से वसूल किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।