{"_id":"6500a0b41cf21fd81503f9b5","slug":"secretary-and-village-head-reprimanded-for-deficiencies-found-in-investigation-mau-news-c-295-1-mau1002-2346-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जांच में कमियां मिलने पर सचिव और ग्राम प्रधान को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जांच में कमियां मिलने पर सचिव और ग्राम प्रधान को लगाई फटकार
विज्ञापन
ग्रामीणों द्वारा मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत पर लोकपाल विनीता पांडेय मंगलवार को फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढिलई फिरोजपुर पहुंचीं। वर्तमान में मनरेगा के तहत दिखाए कार्यस्थल पर एक भी मजदूरों की उपस्थिति नहीं होने पर लोकपाल ने ग्राम प्रधान और सचिव को जमकर फटकार लगाई।
जांच के दौरान एक ही परिवार में मिले कई जॉबकार्ड को निरस्त करने का निर्देश करने का निर्देश दिया। लोकपाल द्वारा जांच करने की सूचना पर आसपास की ग्राम पंचायतों में खलबली रही। ढिलई सरोजपुर निवासी मोहम्मद शाबिर, नसीम अहमद और महबूब आलम ने लोकपाल को पत्र भेजकर ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी।
बताया था कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव की व्यक्तिगत पोखरियों और दूसरे ग्राम पंचायत में एक साथ दो व्यक्तिगत पोखरी की बिना खोदाई कराए ही ब्लॉक से लाखों रुपये का भुगतान करा लिया गया है। जांच करने पहुंची लोकपाल विनीता पांडेय ने ढिलई फिरोजपुर में खोदी गयी व्यक्तिगत पोखरी और ग्राम पंचायत उतराई में खोदी गयी दो व्यक्तिगत पोखरियों का अभिलेख तलब किया है।
विज्ञापन
इस दौरान एक ही परिवार में कई जॉबकार्ड होने पाए जाने पर सचिव धनंजय गौरव को जमकर फटकार लगाई और जॉबकार्ड निरस्त करने का निर्देश दिया है। वहीं मनरेगा कार्यस्थल पर एक भी मजदूर नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताई। इस संबंध में लोकपाल विनीता पांडेय ने बताया कि कुछ ग्रामीणों द्वारा विकास कार्यों में धांधली शिकायत मिली थी। कराए गए विकास कार्यों के अभिलेख मांगे गए हैं। दोषी पाए जाने पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।