फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Second marriage while wife was alive, case filed against husband and six others

Mau News: पत्नी के रहते कर ली दूसरी शादी, पति समेत छह पर केस

Tue, 04 Nov 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Second marriage while wife was alive, case filed against husband and six others
कोपागंज। पत्नी के रहते कर ली दूसरी शादी करने के मामले में पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के कसारा गांव निवासी लालसा देवी ने तहरीर देकर बताया कि पति दीपक राजभर ने दूसरी शादी कर ली है। लालसा की शादी 20 जून 2018 को कसारा निवासी दीपक राजभर से हुई। पिता ने सामर्थ्य के अनुसार शादी में उपहार दिया। शादी के कुछ दिन बाद दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज होकर पति दीपक राजभर, सास कांती देवी, ससुर राम गहन, ननद सुनिता, खुशबू और देवर सूरज गाली देने लगे।
विज्ञापन

हमेशा घर से निकालने की बात कहने लगे। सूचना पाकर पिता ससुराल आए और विदा कराकर घर ले गए। कुछ महीने बीतने के बाद ससुराल के लोग आए और विदा कराकर ले गए। एक साल बाद बेटी रिया और बाद में बेटा ओम राजभर हुआ। फिर भी कम दहेज मिलने की बात को लेकर ससुराल के लोग मारते पीटते थे। उसके रहते पति ने बीते 25 फरवरी को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के ढाढ़ाचवर गांव निवासी महिला से शादी कर ली। थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि दहेज उत्पीड़न के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed