फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Second day of the strike was not functioning

हड़ताल के दूसरे दिन भी नहीं हुआ कामकाज

Thu, 11 Aug 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 11 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Second day of the strike was not functioning
हड़ताल के दूसरे दिन भी नहीं हुआ कामकाज
 राज्य कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल गुरुवार की देर रात समाप्त हो गई। इससे पहल दूसरे दिन कार्यालयों में हड़ताल का असर रहा। माध्यमिक विद्यालयों में पठन पाठन बाधित रहा। सरकारी अस्पतालों में दवा वितरण से लेकर अन्य कार्य नहीं हुए। मरीजों को परेशानी हुई । हड़तालियों ने कहा कि  शुक्रवार को जिला अस्पताल सहित  सभी सीएचसी और पीएचसी की आपातकालीन सेवाएं ठप रहेंगी।  जिला अस्पताल और विकास भवन पर विरोध सभाएं हुईं और कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण सरकार की आलोचनाएं        की गई।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार को कर्मचारियों ने सुबह आठ बजे जिला अस्पताल पर विरोध सभा की। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष सरफराज अहमद की अध्यक्षता में हुई विरोध सभा में वक्ताओं ने सरकार को वादा खिलाफी के लिए कोसा। इसके बाद विकास भवन पर भी हड़ताल कर्मचारी एकत्र हुए। वहां पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रांतीय नेताओं के साथ शासन के प्रतिनिधियों की हुई द्वीपक्षीय वार्ता पर कई बिंदुओं पर सहमति बनी थी लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने चेताया कि यदि सरकार हड़ताल की ही अवधि में शासनादेश नहीं जारी करती  है तो हड़ताल अनिश्चित कालीन चलेगी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसियेशन के जिला मंत्री सुनील कुमार राय ने कहा ने कहा कि शुक्रवार को सभी अस्पतालों पर इमरजेंसी सेवाएं भी ठप रहेंगी।  माध्यमिक शिक्षक संघ  (  चेतनारायण सिंह गुट ) के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह  ,माध्यमिक शिक्षक संघ  (  ओमप्रकाश शर्मा गुट ) के जिलाध्यक्ष जय नारायण द्विवेदी ने कहा कि हड़ताल के दौरान कालेजों में पठन पाठन ठप है। शिक्षक पूरी तरह राज्य कर्मचारियों के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध सभाओं को रामाश्रय यादव , मदरसा अरबिया संघ के मंत्री अब्दुल हमीद फैजी , सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुखलाल यादव ,प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री कृष्णानंद राय , शिव कुमार सिंह, तरुण कुमार शांडिल्य , डा. कमलेश राय , मकबूल राय , अविनाश सिसोदिया , सुरेंद्र सोनकर , राजेंद्र सिंह , कृष्ण मोहन पांडेय , विजय बहादुर सिंह , ओंकार नाथ तिवारी , ज्ञानमती सिंह , दमयंती , इं. विनोद कुमार , बाल किशुन सिंह मेराज , खालिद खा , अभिनव यादव  और मारकंडेय यादव आदि कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।

रतनपुरा संवाददाता के अनुसार स्थानीय  ब्लाक के विभिन्न कार्यालयों में ताला बंद कर कर्मचारियों ने काम काज ठप रखा।सीएचसी पर दूसरे दिन भी ओपीडी नहीं चली। इस मौके पर संजय राय केके पांडेय,अनिल कुमार ,राजेन्द्र राम  सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। फतहपुर  मण्डाव संवाददाता के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य  केन्द्र की ओपीडी बंद रही।  हड़ताल  में  स्वास्थ्य विभाग ,विकास विभाग ,चकबन्दी  ,निबन्धन ,शिक्षा ,रोडवेज के साथ 27 विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। धरने पर बैठे दिनेश कुमार यादव ,फूलचन्द ,राजेन्द्र कुमार ,संदीप आदि  शामिल रहे।

कोपागंज- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे  दिन गुरुवार को भी राज्य कर्मचारियों ने कोपागंज ब्लाक कार्यालय गेट में ताला  बंदी कर कार्य का बहिष्कार किया।इस मौके पर उमेश राय ने कहा कि अपना हक़ मांगने  वाले कर्मचारियों पर प्रदेश सरकार लाठीचार्ज करा रही है जिसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा।  संजय सिंह ने कहा कि अगर सरकार अविलम्ब मांगे पूरी नहीं की तो यह आंदोलन अनिश्चित काल में  तब्दील हो जायेगा। 


प्रदर्शन करने वालों में अब्दुल  गनी,नरेंद्र कुमार गुप्ता,विंध्याचल,संजय सिंह,मंजू सिंह,अनिरुद्ध  राम,धर्मेंद्र कुमार,अनिल कुमार गुप्ता,शैलेन्द्र प्रताप सिंह ,सुग्रीव  प्रसाद,विजय शंकर सिंह,ओमप्रकाश,स्वामीनाथ,भीम प्रसाद,अनिल  चौबे,सुरेंद्र,अमरनाथ आदि शामिल थे।रानीपुरः अनुसार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर चल रहे हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार को क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र  तथा ब्लाक मुख्यालय पर कर्मचारी हड़ताल पर रहे।


हड़ताल के कारण अस्पताल पर आने वाले मरीजों को बिना दवा इंजेक्शन के ही बैरंग   होना पड़ा। ब्लाक मुख्यालय पर भी हड़ताल का असर रहा। रतनपुरा संवाददाता के  अनुसार   हाड़ताल के कारण स्वास्थ्य  सेवाओं पर असर पड़ा।   राज्यकर्मचारियों ने ब्लाक कार्यालय के मेन  गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत कृष्ण राम पांडेय सहित आदि शामिल  थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed