{"_id":"58e5346e4f1c1b82575b4ab9","slug":"sdm-shoots-on-quota-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने कोटे की दूकानों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने कोटे की दूकानों पर मारा छापा
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने कोटे की दूकानों पर मारा छापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ोटे की दूकानों के बाबत मिल रही शिकायत पर बुधवार को उपजिलाधिकारी घोसी डॉ. राजेश कुमार ने टीम के साथ घोसी विकास खंड में कई कोटेदारों के यहां छापामारी किया। एसडीएम की इस कार्रवाई से क्षेत्र के कोटेदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई कोटेदार दूकान में तालाबंद कर फरार हो गए। परिणामस्वरुप एसडीएम ने ताला तोड़वाकर अनाज को कब्जे में लेकर मिलान कराया, गड़बड़ी मिलने पर चार कोटेदारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने का आदेेश दिया।
उपजिलाधिकारी ने घोसी तहसील क्षेत्र के लखनी मुबारकपुर, मलेरीकोट, मिश्रौली गांव स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दूकानों पर बुधवार को छापेमारी किया। इस दौरान एसडीएम के सामने राशन वितरण में व्याप्त अव्यवस्था की हकीकत सामने आया। एसडीएम के आने की सूचना मिलने पर दूकान में ताला बंद कर कुछ कोटेदार फरार हो गए। इस दौरान एसडीएम ने दूकानों के ताला तोड़वाकर अनाज अपने कब्जे में लेकर मिलान कराया।
जांच के दौरान मलेरीकोट गांव के कोटे की दूकान से 98 बोरी, मिश्रौली में 125 बोरी, लखनी मुबारकपुर 230 बोरी, नमक, 60 बोरी गेहूं, चावल बरामद हुआ। जिसे एसडीएम ने कब्जे में लेकर वाहन पर लादकर घोसी भेजवा दिए। साथ ही कोटेदारों पर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। छापेमारी से गांवों के दूकानदारों में अफरातफरी मची रही। एसडीएम के निरीक्षण की खबर मिलते ही लखनी मुबारकपुर में निर्धारित मूल्य से अधिक दर में केरोसीन और चीनी, अनाज आदि बिक्री किए जाने की ग्रामीणों ने शिकायत की।
विज्ञापन
चारों कोटेदार नारायन चौहान, चंद्रावती, सूर्यभान सिंह, देवेंद्र चौहान के खिलाफ मुकदमा कराने की तहरीर घोसी कोतवाली में दी गई है।उपजिलाधिकारी घोसी डा. राजेश ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर कोटे की दूूकानों पर