फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SDM inspected the sugar mill, 60 percent repair work completed

Mau News: चीनी मिल का एसडीएम ने किया निरीक्षण, 60 फीसदी मरम्मत काम पूरा

Sun, 20 Sep 2026 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected the sugar mill, 60 percent repair work completed
घोसी चीनी मिल का निरीक्षण करते एसडीएम अशोक कुमार सिंह।संवाद
मऊ। दी किसान सहकारी चीनी मिल घोसी को लेकर चल रही तैयारियों के बीच उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने मिल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने मिल की मशीनरी, बॉयलिंग हाउस, उत्पादन इकाइयों, गोदाम में रखे चीनी के स्टॉक सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान मिल प्रबंधन से पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों और मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मिल प्रबंधन ने बताया कि पेराई सत्र के लिए मशीनरी और अन्य आवश्यक मरम्मत का करीब 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य को समय से पूरा करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तर्ज पर इस वर्ष भी 15 से 20 नवंबर के बीच मिल का पेराई सत्र शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। शासन के निर्देशानुसार किसानों के गन्ने की पेराई समय से शुरू कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने मिल की मशीनरी की कार्यक्षमता, रखरखाव, उत्पादन क्षमता, गन्ने की संभावित आपूर्ति और किसानों से समन्वय के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने मिल परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

अधिकारियों को मिल संचालन से जुड़े कार्यों को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान चीनी मिल की वर्तमान स्थिति और पेराई सत्र से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed