फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Schools above class 9 will open from today, preparations complete

आज से खुलेंगे नौवीं कक्षा से ऊपर के स्कूल, तैयारी पूरी

Sun, 06 Feb 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Schools above class 9 will open from today, preparations complete
मधुबन के बीपीएस पब्लिक स्कूल पर कोरोना के बाद स्कूल खुलने के पूर्व सफाई करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : MAU
मऊ। संक्रमण के तीसरी लहर की रफ्तार कम होने के बाद सोमवार से नौवीं कक्षा से ऊपर के स्कूल, कालेज सोमवार से खुलेंगे। रविवार को स्कूलों, कालेजों की साफ सफाई तथा सैनिटाइजेशन की सभी तैयारी पूरी हो गई। इस दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा। विद्यालय गेट पर ही थर्मामीटर, सैनिटाइजर, साबुन की व्यवस्था रहेगी। जिले में 697 माध्यमिक विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में लगभग तीन लाख छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। संक्रमण दर न्यूनतम होने के बाद सोमवार से नौवीं कक्षा से ऊपर के छात्रों की पढ़ाई शुरू होगी। विद्यार्थियों के प्रवेश के समय कालेज के मेन गेट पर ही थर्मल स्कैनिग से जांच होगी। जांच के बाद साबुन से हाथ धुलवाकर कक्षा में भेजा जाएगा। कोविड नियमों को सख्ती से पालन कराने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी ने गाइडलाइन जारी कर दी है। दिसंबर में नए साल की छुट्टियां घोषित की गईं थीं। इसके बाद स्कूल खुलने का समय आया तो पहले 16 जनवरी तक कक्षाओं को बंद करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद 22 जनवरी, फिर 28 जनवरी और आखिर में छह फरवरी तक स्कूल बंद रहे। अब सोमवार से बच्चे स्कूल में अपनी आगे की पढ़ाई शुरू करेंगे। संक्रमण के दौरान आनलाइन पढ़ाई चल रही थी। लेकिन लगभग 50 प्रतिशत से अधिक छात्र छात्राएं आनलाइन शिक्षा से वंचित चल रहे थे। अब शासन के निर्देश पर सोमवार से स्कूल, कालेज खुलेंगे। इस संबंध में बढुआगोदाम क्षेत्र के अभिभावक लालजी प्रसाद, संतोष कुमार पांडेय का कहना है कि विद्यालय बंद रहने के दौरान जो कोर्स पिछड़ गया है। उसे कालेज प्रशासन कोर्स को पूरा कराने का शेड्यूल तैयारी किया जाए। तालीमुद्दीन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मुहम्मद मजहर ने बताया कि कोविड प्रोटोकाल के तहत कक्षाएं चलेंगी। आनलाइन पढाई से वंचित बच्चों की अतिरिक्त कक्षाएं लेकर कोर्स पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीसीएसके कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सवेश पांडेय ने बताया कि प्रोटोकाल के तहत सोमवार से महाविद्यालय खुलेगा। अतिरिक्त कक्षाएं लेकर कोर्स पूरा करा दिया जाएगा। सनबीम स्कूल अलीनगर के डायरेक्टर राकेश गर्ग ने बताया कि प्रोटोकाल के तहत पठन पाठन शुरू होगा। अतिरिक्त कक्षा लेकर कोर्स पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, शासन की तरफ से जिले के के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण करने का फरमान जारी किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को निर्देश दिया है कि टीकाकरण से वंचित बच्चों की सूची कक्षावार कार्यालय में उपलब्ध कराएं। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed