{"_id":"67c89ab92c57761a490d6184","slug":"school-vehicle-collided-with-a-tree-two-students-injured-in-the-accident-mau-news-c-295-1-mau1001-124909-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: स्कूल वाहन पेड़ से टकराया, हादसे में दो छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: स्कूल वाहन पेड़ से टकराया, हादसे में दो छात्राएं घायल
विज्ञापन
मऊ। जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में बुधवार की दोपहर दो बजे एक स्कूली बच्चों को लेकर जा रही कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। चालक को भी चोट आई लेकिन वह भाग गया।
रतनपुरा ब्लाॅक के सेमराजपुर में एक निजी स्कूल है। बुधवार को छुट्टी होने पर एक प्राइवेट गाड़ी में बच्चों को छोड़ने चालक निकला था। वह कुछ दूर बड़ागांव के पास पहुंचा था कि गाड़ी बेकाबू होकर सड़क के नीचे उतर गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में परी और अर्चना घायल हो गईं। चालक को भी चोट आई लेकिन वह भाग गया।
बच्चों की चीख पुकार सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ बच्चों को हल्की चोट आई थी, उनका उपचार निजी चिकित्सकों से कराया गया। जबकि दो छात्राओं को ज्यादा चोट आई थी। उनको रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उधर, हादसे से जाहिर हो गया कि शिक्षा और परिवहन विभाग, पुलिस की मिलीभगत से स्कूलों में मानक को ताक पर रखकर प्राइवेट वाहनों से बच्चाें को ढोया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले भी 8 दिसंबर 2023 को फतहपुर मंडाव में स्कूली बस सड़क किनारे पलट गई थी। हादसे में 26 छात्र घायल हुए थे। इसी तरह सितंबर 2024 में छात्रों को छोड़ने जा रही स्कूल बस घोसी के कल्याणपुर में हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई थी। जिसमें कई छात्र घायल हुए थे। संवाद