फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   School found closed under BSA inspection, instructions to stop salary of all staff

बीएसए के निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, समस्त स्टाफ का वेतन रोकने का निर्देश

Sat, 28 Nov 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
School found closed under BSA inspection, instructions to stop salary of all staff
मऊ। परिषदीय विद्यालयों में चलाए जा रहे बेसिक शिक्षा आपके द्वार कार्यक्रम का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई विद्यालय बंद मिले। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों का वेतन रोकने का निर्देश जारी किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में परिषदीय विद्यालयों पर शिक्षक जा रहे हैं। लेकिन बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। जिन बच्चों के अभिभावकों के पास स्मार्ट फोन नहीं है उनके लिए बेसिक शिक्षा आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शिक्षक डोर टू डोर जाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर इस नवाचारी कार्यक्रम के तहत डोर टू डोर शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों एवं बच्चों के घर-घर जाकर शनिवार को औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सरवां गांव में बच्चों के घर पहुंचकर शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों की कार्यप्रणाली की सराहना की। वहीं बीएसए ने बच्चों की क्लास भी ली। बच्चों द्वारा किए गए होमवर्क का निरीक्षण किया। बच्चों से पूछा कि आप क्या बनना चाहते हैं। बच्चों ने डाक्टर, इंजीनियर, शिक्षक आदि बनने का सपना संजोया है। इसके बाद परदहा ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नवापुरा का निरीक्षण किया। विद्यालय बंद पाए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों का वेतन अथवा मानदेय रोकने का निर्देश जारी किया। साथ ही शिक्षा क्षेत्र परदहां के खंड शिक्षा अधिकारी रमेश सिंह को शिथिल पर्यवेक्षण के कारण कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed