फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saryu's water level is just 35 cm below the danger point

खतरा बिंदु से महज 35 सेमी नीचे है सरयू का जलस्तर

Mon, 21 Jun 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water level is just 35 cm below the danger point
दोहरीघाट (मऊ)। सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि का क्रम जारी है।नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से महज 35 सेमी नीचे रह गया है। इससे तटवर्ती इलाकों के लोगों में हड़कंप मच गया है। नगर की ऐतिहासिक धरोहरों पर एक बार फिर खतरा बढ़ गया है। नदी का जलस्तर रविवार को 69.35 मीटर था वह बढ़कर सोमवार को 69.55 मीटर तक जा पहुंचा है।
विज्ञापन

बीते 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 20 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। यानी नदी के जलस्तर में हर मिनट लगभग एक सेमी की बढोत्तरी हो रही है। नदी का जलस्तर खतरा बिंदु 69.90 मीटर से अब मात्र 35 सेमी नीचे रह गई है। जानकारों का कहना है कि अगर इसी रफ्तार से नदी के जलस्तर में वृधि होती रही तो अलग 36 घंटों में नदी का जलस्तर खतरा बिंदु को छू सकता है।
विज्ञापन

अगर जलस्तर में वृद्धि में तेजी आ गई तो यह आने वाले अगले 36 घंटों में खतरा बिंदु पार कर सकती है। नदी की तेज धारा अब भारत माता मंदिर पर सीधी टक्कर मार रही हैं, वहीं खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर ,राम जानकी मंदिर,लोक निर्माण का डाक बंगला,हनुमान मंदिर, शाही मस्जिद आदि ऐतिहासिक धरोहरों पर खतरा बढ़ गया है। वही तटवर्ती इलाकों नई बाजार, बहादुरपुक, ठाकुरगांव, पतनई, कादीपुर, जमीरा चौराडीह, रसूलपुर, सूरजपुर आदि गावों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed