फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saryu: Floodwaters entered three neighborhoods through drains; the river is flowing 50 cm above the danger mark.

सरयू : नालों के रास्ते तीन मोहल्लों में घुसा बाढ़ का पानी, खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही नदी

Fri, 21 Aug 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Saryu: Floodwaters entered three neighborhoods through drains; the river is flowing 50 cm above the danger mark.
दोहरीघाट नगर पंचायत के मल्लाह टोला में नाले में पहुंचा सरयू नदी का पानी
दोहरीघाट /दुबारी। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। जलस्तर बढ़ने से दोहरीघाट कस्बे के मल्लाहटोला, भगवानपुरा और हरिजन बस्ती में नालों के रास्ते बाढ़ का पानी घुसना शुरू हो गया है। इससे मोहल्लेवासियों में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। वहीं, तटवर्ती क्षेत्रों में हजारों एकड़ फसल जलमग्न होने से किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार को गौरीशंकर घाट पर नदी का जलस्तर 70.40 मीटर दर्ज किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को यह 70.20 मीटर था। नदी खतरे के निशान 69.90 मीटर से 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जबकि बृहस्पतिवार को 10 सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ रहा था।
विज्ञापन

सरयू का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण श्मशान घाट की सीढ़ियां डूब गई हैं और चतूबरा पर भी पानी लगातार बढ़ रहा है। नदी में बैकरोलिंग से मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा मंदिर, शाही मस्जिद और हनुमान मंदिर के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो गया है। तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने से किसानों की हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। धनौली-लोहड़ा रिंग बांध, नौली-चिउटीडाड़ बंधा और बेलौली-बीबीपुर बंधे तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवारा में चारे का संकट, नाव की कमी से बढ़ी परेशानी
मधुबन तहसील क्षेत्र के देवारा इलाकों में बाढ़ का पानी बढ़ने से पशुपालकों के सामने चारे का संकट गहराने लगा है। पशुओं के लिए चारा लाने के लिए लोगों को गहरे पानी में जाने का जोखिम उठाना पड़ रहा है। किसान गुड्डू यादव, प्रदीप यादव, चंद्रभान यादव, अरविंद चौहान, रामविलास और बृजेश ने बताया कि पर्याप्त संख्या में नाव उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर गहरे पानी में जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नावों की पर्याप्त व्यवस्था कराने की मांग की है।
नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से चिंता बढ़ गई है। बाढ़ का पानी मोहल्ले में आ जाने से जन जीवन प्रभावित हो जाता है। गत वर्ष भी मोहल्ले में 50 मीटर पानी घुस गया था।- रामनरेश गुप्ता, मल्लाहटोला
नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नाले में पानी भर गया है। रात में भी नदी का जलस्तर बढ़ा तो मोहल्ले में नाले के रास्ते पानी फैल जाएगा। इससे आना-जाना मुश्किल हो जाएगा।-संदीप साहनी, मल्लाहटोला



एसडीएम ने किया घाटों का निरीक्षण
दोहरीघाट। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने दोहरीघाट कस्बा के विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंनेघाट पर लगी बैरिकेडिंग को और अधिक मजबूत करने को कहा, ताकि बढ़ते जलस्तर के बीच किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके। उन्होंने घाट पर लोगों की आवाजाही और नदी के किनारे सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। कहा कि नदी का जलस्तर बढ़ने से गौरीशंकर घाट पर खतरा बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को नदी में स्नान करने से पूरी तरह रोका जाए। घाट पर तैनात कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी लगातार निगरानी करते हुए लोगों को नदी में जाने से रोकें। रामघाट की भी स्थिति का जायजा लेते हुए वहां की व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दोहरीघाट नगर पंचायत के मल्लाह टोला में नाले में पहुंचा सरयू नदी का पानी

दोहरीघाट नगर पंचायत के मल्लाह टोला में नाले में पहुंचा सरयू नदी का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed