फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sanitation workers beaten by the village head

सफाई कर्मियों ने ग्राम प्रधान को पीटा

Sat, 15 Oct 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ Updated Sat, 15 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers beaten by the village head
प्रधान से सफाईकमरेयों का विवाद होने के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़।

विज्ञापन
स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के गोकुलपुरा स्थित एक विद्यालय की सफाई अच्छी तरह से करने के ग्राम प्रधान के सुझाव पर सफाई कर्मी भड़क गए। सफाई कर्मियों ने ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट की। ग्राम प्रधान के साथ दुर्व्यवहार की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने तीन सफाईकर्मियों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तीन आरोपी सफाईकर्मियों को हिरासत में और14 के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

न्यायपंचायत वार गांवों में सफाईकर्मियों की सामूूहिक ड्यूटी लगाकर सफाई कराई जा रही है। इस क्रम में शनिवार को  गोकुलपुरा गांव में धर्मा देवी विद्यालय पर सफाई कराई जा रही थी। ग्राम प्रधान बृजेश सिंह ने सफाईकर्मियों से कहा कि  विद्यालय की सफाई बेहतर तरीके से की जाए। इसी बात पर सफाईकर्मियों से उनकी कहा सुनी होने लगी। भड़के सफाईकर्मियों ने ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। अचानक सफाईकर्मियों का रुख देख कर ग्राम प्रधान ने भागकर जान बचाई। उनके शोर मचाने पर आनन-फानन में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने सफाईकर्मियों को दौड़ा लिया। अन्य सफाईकर्मी तो भाग गए, लेकिन तीन सफाईकर्मियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उनकी जमकर पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सफाईकर्मियों को हिरासत में ले लिया। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित 14 के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed