फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Samadhan Diwas: Sir, there is encroachment on Bhita for 20 years, please get it vacated...

समाधन दिवस : साहब 20 सालों से भीटा पर अतिक्रमण है, कृपया खाली करवा दीजिए...

Sat, 15 Feb 2025 09:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: Sir, there is encroachment on Bhita for 20 years, please get it vacated...
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने की। फरियादियों की समस्या को सुनते हुए मामलों के निस्तारण का आदेश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान 70 प्रार्थना पत्रों में से पांच मामले का निस्तारण मौके पर किया गया। 6 मामले के निस्तारण के लिए टीम मौके पर भेजी गई।
समाधान दिवस पर सुरहुरपुर गांव निवासी राम लखन चौहान ने डीएम से मिलकर प्रार्थना पत्र देने के बाद कहा कि साहब गांव के भीटा की जमीन पर गांव का एक व्यक्ति लगभग 20 सालों से अतिक्रमण करके कब्जा किए हुआ है, इसे खाली करवा दीजिए।
विज्ञापन

बताया कि साहब तहसील दिवस पर लगभग चार बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, इतना ही नहीं बीते 25 अक्तूबर 2023 को कोर्ट के आदेश के बाद भी अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वाले से जमीन को खाली नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण जल्द से जल्द हटाने के लिए कहा। इसी क्रम में कुतुबपुर निवासी आफताब ने बताया कि गलत तरीके से दरवाजा खोला गया है। दिलशादपुर निवासी तारा देवी ने फर्जी तरीके से वसीयत करने की शिकायत की। पलीगढ़ निवासी राजकुमार ने अवैध कब्जा करने के संबंध में गुहार लगाई। देवरिया बुजुर्ग निवासी ममता ने राशन कार्ड बनाने के संबंध में शिकायतें रखी।

सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चली सुनवाई में राजस्व विभाग से 39 प्रार्थना पत्र, पुलिस से 12 प्रार्थना पत्र और अन्य विभाग से 19 प्रार्थना आए। इस दौरान एसपी इलमारन जी, एसडीएम सुमित सिंह, तहसीलदार आलोक रंजन सिंह, सीएमओ डॉ राहुल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed