{"_id":"5e29e4c88ebc3e4ae16db4f0","slug":"salary-of-two-headmasters-10-teachers-stopped-mau-news-vns506877594","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हेडमास्टरों, 10 शिक्षकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हेडमास्टरों, 10 शिक्षकों का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के एक दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कई विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता खराब पाई गई। खराब शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर बीएसए ने दो हेडमास्टरों का चालू माह का वेतन रोकने का आदेश दिया। गैरहाजिर मिले 10 शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का फरमान जारी किया।
सर्व शिक्षा अभियान पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जाने के बाद भी बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा मिलती नजर नहीं आ रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने टीम के साथ मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के चालीसवा स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रधानाध्यापिका दुर्गावती देवी, सहायक अध्यापक मुकेश यादव, पूनम यादव अनुपस्थित मिले। गैरहाजिर शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसी क्रम में कंपोजिट स्कूल सुतरही का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रधानाध्यापक शशिभूषण राय, सहायक अध्यापक रामलखन, मनोज कुमार, अमित प्रकाश अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने यहां भी अनुपस्थितों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मण पट्टी का निरीक्षण किया।
यहां ब्लैक बोर्ड पर चार सितंबर 2019 अंकित था जबकि प्रतिदिन बच्चों से सुविचार लिखवाना होता है। शैक्षिक गुणवत्ता न्यून पाई गई। हेडमास्टर विद्यालय परिसर में कुर्सी लगाकर बैैठे हुए मिले। शिक्षण कार्य का अवलोकन नहीं किया गया था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक का चालू माह का वेतन रोकने का फरमान जारी किया। प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर का निरीक्षण किया। यहां दीक्षा एप का प्रयोग करना नहीं पाया गया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय खड़गीलिया का निरीक्षण किया। यहां शैक्षिक गुणवत्ता दयनीय मिली। प्रधानाध्यापक का चालू माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। टीम में जिला समन्वयक प्रशिक्षण सीडी यादव शामिल रहे। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने बताया कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह प्रधानाध्यापकों तथा सहायक अध्यापकों को नोटिस जारी की गई है।