Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congress has diminished the stature of Sardar Patel, SP's reservation is limited to the family: AK Sharma

सरदार पटेल के कद को कांग्रेस ने छोटा किया, सपा का आरक्षण परिवार तक सीमित : एके शर्मा

Sun, 01 Nov 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Congress has diminished the stature of Sardar Patel, SP's reservation is limited to the family: AK Sharma
अमिला में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सं
अमिला (मऊ)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को हुए एक कार्यक्रम में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस ने एक व्यक्ति का कद बड़ा करने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल के कद को छोटा करने का काम किया। वहीं सपा आरक्षण को खतरे में बताती है, लेकिन चुनाव के समय टिकट वितरण में परिवार और धनकुबेरों को प्राथमिकता देती है। सपा का आरक्षण केवल अपने परिवार तक सीमित है।
विज्ञापन

इससे पहले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बाबा थानीदास ग्रामीण विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सोनाडीह के मैदान में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मंत्री एके शर्मा ने नगर पंचायत अमिला, घोसी और दोहरीघाट की 46 करोड़ 19 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। समारोह में भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

देश के 22 राज्यों में भाजपा की सरकार, पर विपक्षी रिजीम चेंज की बात कर रहे
अपने करीब 55 मिनट के संबोधन में मंत्री एके शर्मा ने जहां केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाया, वहीं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखे राजनीतिक हमले भी किए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि आज देश के 22 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, इसके बावजूद विपक्षी दल रिजीम चेंज की बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता-पिता के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। विपक्ष के ऐसे बयान उसकी राजनीतिक सोच को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस और सपा का रवैया देश की एकता, सनातन संस्कृति के खिलाफ
मंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस के शासनकाल में आपातकाल लगाया गया था, तब क्या संविधान खतरे में नहीं था? कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का रवैया हमेशा देश की एकता, सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता के खिलाफ रहा है। वहीं मैदान में रोजगार मेले, स्वरोजगार सहायता शिविर एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें 17 अलग-अलग कंपनियों ने अपने स्टाल लगाकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्राप्त किए, इसके साथ ही कृषि विभाग, आयुष विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, विद्युत विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और नगर पंचायत सहित विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे।

शिविर में पहुंचे क्षेत्रीय लोगों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी ली और अपनी समस्याओं से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया। युवाओं ने रोजगार के अवसरों को लेकर कंपनियों के प्रतिनिधियों को आवेदन दिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री भास्कर निषाद और अध्यक्षता राम पारस सिंह पटेल ने किया।

अमिला में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सं

अमिला में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सं

अमिला में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सं

अमिला में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed