फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Salary of newly appointed teachers will be released on submission of affidavit:

शपथ पत्र जमा करने पर जारी होगा नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन:

Fri, 21 May 2021 09:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Salary of newly appointed teachers will be released on submission of affidavit:
शकोरोना संक्रमण काल में जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात नवनियुक्त शिक्षकों को महीनों से बाधित वेतन जारी करने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने शिक्षकों को शपथ प्रमाण पत्र जमा करने का फरमान जारी किया है। वहीं पारस्परिक स्थानांतरण के तहत गैर जनपदों से आए शिक्षकों को भी वेतन देने की तैयारी चल रही है। इससे जिले के 77 शिक्षकों को लाभ मिलेगा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में गत वर्ष नवंबर 2020 में 193 सहायक अध्यापकों की तैनाती हुई थी।
विज्ञापन

गत वर्ष कोरोना संक्रमण तथा लाकडाउन तथा इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण तथा लाकडाउन के चलते शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों तथा प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूरा नहीं हो सका है। कोरोना संक्रमण के चलते देश के विश्वविद्यालय या तो बंद हैं या कोरोना संक्रमण के चलते सत्यापन कार्य बाधित है।ऐसे में 96 शिक्षकों का ही सत्यापन कार्य पूरा हो सका है। वेतन न मिलन से 77 शिक्षकों के समक्ष परिवार का खर्च तो दूर अपना खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। नवनियुक्त शिक्षकों को कर्ज लेकर काम चलाना पड़ रहा है। शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों की तरफ से मामला उठाने के बाद शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नई व्यवस्था के तहत फरमान जारी किया है। नए फरमान के मुताबिक जिन शिक्षकों का सत्यापन न होने के चलते वेतन बाधित है। वह शपथ पत्र बनवाकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। शपथ पथ जमा होने के बाद विभाग की तरफ से वेतन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर पारस्परिक स्थानांतरण के तहत गत फरवरी माह में 53 सहायक अध्यापकों की ज्वाइनिंग हुई, लेकिन विद्यालयों का आवंटन न होने से शिक्षकों का वेतन बाधित है। कोरोना संक्रमण काल में उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। शासन की तरफ से वेतन जारी करने की तैयारी चल रही है। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि शासन की नई व्यवस्था के तहत नए शिक्षकों को शपथ पत्र जमा करने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed