फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saif was killed by two teenagers, both arrested

दो किशोरों ने की थी सैफ हत्या, दोनों गिरफ्तार

Sat, 06 Feb 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Saif was killed by two teenagers, both arrested
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के बनगावां निवासी सैफ हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने शनिवार को कर दिया। घटना के आरोपी दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सैफ की हत्या दो किशोरों ने लाठी डंडे से पीटकर की थी।
विज्ञापन

घोसी कोतवाल कुमुदशेखर सिंह ने बताया कि बनगावां निवासी सैफ अहमद (17) पुत्र एजाज अहमद के पड़ोसी किशोर से अप्राकृतिक यौन संबंध स्थापित हो गए थे। संबंध बनाने के एवज में सैफ अहमद उस किशोर को मोबाइल फोन खरीद कर देता था। इस बीच सैफ ने किशोर से संबंध को सार्वजनिक कर दिया। इसके चलते किशोर सैफ अहमद से नाराज रहने लगा। सैफ ने गांव के ही एक अन्य किशोर को दो साल पहले मारापीटा था जिससे वह भी जलन रखता था। दोनों किशोरों ने मिलकर सैफ अहमद की हत्या की योजना बना डाली। एक फरवरी की रात 8 से 9 बजे के बीच अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का लालच देकर इन किशोरों ने सैफ को पोखरे पर बुलाया। आने पर दोनों ने सैफ के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इस दौरान सैफ ने एक हमलावर को नोच लिया तो दूसरे ने भी उसके ऊपर वार कर दिया जिससे वह वही पर छटपटाने लगा। इसके बाद बेल्ट और रस्सी से कसकर दोनों ने सैफ को मार डाला। मृतक के कपड़ों से ही बांधकर उसके शव सीमेंटेड पाइप में डालकर दोनों आरोपी दो रास्तों से भाग गए लेकिन एक किशोर की मुलाकात मृतक की मां से हो गई। उसने जब सैफ के बारे में पूछा तो उसने कहा कि ट्यूबेल पर तीन लोग पता नहीं क्या कर रहे हैं। दूसरे दिन नोंचने के निशान पर लोगों ने सवाल किया तो खुद से गिरकर घायल होने का बहाना बना दिया जिससे लोगों को शक हो गया। पुलिस ने छानबीन की तो तथ्य सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed