फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saharanpur wooden items in demand

खूब बिके सहारनपुर के लकड़ी के सामान

Mon, 12 Jan 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 12 Jan 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur wooden items in demand
नगर क्षेत्र के सोनीधापा इंटर कालेज में लगे स्पेशल हैंडलूम एक्सपो में सहारनपुर के लकड़ी के सामान की खूब बिक्री हो रही है। वहीं, गर्म कपड़ों के स्टालों पर भी लोेगों की भीड़ जुुट रही है।
विज्ञापन



    नौ जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक 15 दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में देश के कोने कोने से विभिन्न उत्पादों के विभिन्न स्टाल लगाए गए हैं।  
विज्ञापन



स्पेशल हैंडलूम एक्सपो में जम्मू कश्मीर, सहारनपुर,  मेरठ, इटावा, मुरादाबाद, झांसी, कानपुर, लखनऊ, आजमगढ़, मऊ आदि स्थानों के बुनकरों और अन्य कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों के स्टाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें सहारनपुर के लकड़ी के सामानों की विभिन्न किस्में लोगों को खूब भा रही हैं। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर के शाल और ऊनी वस्त्रों के स्टाल पर भी लोगों की भीड़ जुट रही है।


खादी के कपड़ों के स्टाल पर भी युवाओं की काफी भीड़ दिख रही है। ऐसे में यह भी कहा जा सकता है कि युवाआें में खादी का प्रचलन कुछ बढ़ रहा है।

जम्मू कश्मीर से आए उस्मान ने बताया कि अभी तक चार दिनों में ठंड के बावजूद बिक्री काफी अच्छी रही। आने वाले दिनो में अगर मौसम अच्छे हुए तो काफी अच्छा फायदा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed