फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rumors had no effect, 7.25 lakh liters of diesel and petrol sold in two days

Mau News: अफवाहों का नहीं दिखा असर, दो दिन में बिका 7.25 लाख लीटर डीजल-पेट्रोल

Fri, 27 Mar 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rumors had no effect, 7.25 lakh liters of diesel and petrol sold in two days
नगर के मिर्जाहादीपुरा ​स्थित पेट्रोलपंप पर गाड़ी में पेट्रोल भराते लोग।संवाद
पश्चिम एशिया में युद्ध के बाद देश के विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोलियम पदार्थों के लिए भीड़ और अफवाह है लेकिन मऊ के पेट्रोल पंपों पर इसका असर नहीं है। लोग अपनी जरूरत के अनुसार तेल भराकर आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन

24 से 25 मार्च तक 130 पेट्रोल पंपों पर सात लाख पच्चीस हजार लीटर (725 केएल) पेट्रोल-डीजल बिके। जिला पूर्ति अधिकारी और पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि पर्याप्त स्टॉक है, पैनिक न हों और अफवाहों पर ध्यान न दे।
विज्ञापन

जिले में बीते 24 से 25 मार्च तक 130 पेट्रोल पंपों पर 339 किलोलीटर या केएल (एक केएल बराबर 1,000 लीटर) पेट्रोल की बिक्री हुई। वहीं डीजल की बिक्री 386 केएल रही। अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर भीड़ को लेकर बृहस्पतिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शहर के चार पेट्रोल पंपों की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सबसे पहले नगर के मिर्जाहादीपुरा स्थित पेट्रोल पंप पहुंची, जहां बाइक सवार अपनी जरूरत के अनुसार पेट्रोल और कार सवार डीजल भराते मिले। वहां बातचीत में पता चला कि पेट्रोल और डीजल का पूरा स्टॉक उपलब्ध है।
इसके बाद टीम नगर के बालनिकेतन स्थित पेट्रोल पंप पहुंची, जहां सन्नाटा था और कोई भी बाइक सवार पेट्रोल भराने नहीं पहुंचा। पूछने पर जानकारी मिली कि पेट्रोल और डीजल का टैंकर एक दिन पहले ही आया था।
इसके बाद नगर के ब्रह्मस्थान पर टीम पहुंची, जहां लोग पेट्रोल और डीजल भराते मिले और वहां भी पर्याप्त स्टॉक था। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर भी बाइक सवार अपनी जरूरत के अनुसार पेट्रोल भराते मिले।
नगर के बालनिकेतन स्थित पेट्रोल पंप के मालिक किशुन प्रसाद बरनवाल ने कहा कि उनके यहां पेट्रोल की कोई कमी नहीं है और सभी लोग आवश्यकता के अनुसार ले रहे हैं।

नगर के कलेक्ट्रेट मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के मालिक सोनू सिंह ने कहा कि कंपनी से पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है। अफवाह में पड़ने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed