Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   RTE: Four days left for final application process, 381 applications received

आरटीई : अंतिम चरण के आवेदन में चार दिन शेष, आए 381 आवेदन

Sun, 22 Mar 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
RTE: Four days left for final application process, 381 applications received
जिले में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अंतिम चरण के लिए आवेदन में केवल चार दिन ही शेष हैं। अब तक 381 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदनों के सत्यापन सहित अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

आरटीई के तहत जिले के 770 निजी स्कूलों की 7070 सीटों पर दाखिले होने हैं। निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए आरक्षित हैं। इन बच्चों के पढ़ाई से लेकर कॉपी-किताब तक का खर्च शासन स्तर से वहन किया जाता है।
विज्ञापन

शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया दो फरवरी से ही चल रही है। पहले चरण में 746 बच्चों का चयन हुआ, जबकि दूसरे चरण में 416 बच्चों का चयन हुआ। अब तीसरे और अंतिम चरण के तहत बच्चों को प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीई के तीसरे चरण के लिए आवेदन 12 मार्च से लिए जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च है। अब तक 381 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदनों की जांच-पड़ताल जारी है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी 29 मार्च को तीसरे चरण में चयनित बच्चों का नामांकन कराने के लिए निजी विद्यालयों को आदेश जारी करेंगे। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता आलोक कुमार सिंह ने बताया कि तीसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और विभागीय गाइडलाइन के अनुसार 27 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed