{"_id":"67b8c629ef9550a1230ec3d1","slug":"rte-516-applications-received-in-the-third-phase-lottery-will-be-out-on-24th-mau-news-c-295-1-svns1028-124402-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : तीसरे चरण में आए 516 आवेदन, 24 को निकलेगी लाॅटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : तीसरे चरण में आए 516 आवेदन, 24 को निकलेगी लाॅटरी
विज्ञापन
मऊ। जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत तीसरे चरण में 516 आवेदन आए हैं। आवेदनों का सत्यापन सहित अन्य विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 फरवरी को लाॅटरी निकाली जाएगी। पात्र पाए गए बच्चों को 27 फरवरी तक प्रवेश दिलाया जाएगा।
आरटीई के तहत जिले के 589 निजी स्कूलों की 2938 सीटों पर दाखिले होने हैं। निजी विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। जिनके पढ़ने से लेकर काॅपी-किताब तक का खर्च शासन स्तर से वहन किया जाता है। शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए एक दिसंबर से ही प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
पहले चरण में 741 और दूसरे चरण में 454 बच्चों का चयन किया गया। तीसरे चरण के तहत बच्चों को प्रवेश दिलाने की कवायद चल रही है। आरटीई के तीसरे चरण में एक फरवरी से 19 फरवरी तक आवेदन लेने की प्रक्रिया चली। तीसरे चरण में 516 आवेदन आए हैं। ऑनलाइन आवेदनों के सत्यापन प्रक्रिया चल रही है। 24 फरवरी को लाॅटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
पात्र बच्चों को निजी स्कूलाें में दाखिला दिलाया जाएगा। अंतिम चरण के लिए एक मार्च से 19 मार्च 2025 तक आवेदन लिए जाएंगे। विभाग से सत्यापन और लाक करने की प्रक्रिया 20 मार्च से 23 मार्च तक चलेगी।
जिला समन्वयक समग्र शिक्षा सामुदायिक सहभागिता आलोक कुमार सिंह का कहना है कि तीसरे चरण में 516 आवेदन आए हैं। आवेदनों का सत्यापन होने के बाद 24 फरवरी को लाॅटरी निकाली जाएगी। संवाद