फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   RTE: 1400 online applications received in first phase, verification process ongoing

आरटीई : पहले चरण में आए 1400 ऑनलाइन आवेदन, चल रही सत्यापन प्रक्रिया

Wed, 21 Feb 2024 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
RTE: 1400 online applications received in first phase, verification process ongoing
मऊ। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) 2024 के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिले के लिए पहले चरण में 1400 ऑनलाइन आवेदन मिले हैं। 25 फरवरी तक सत्यापन की प्रक्रिया चलेगी और 26 फरवरी को लॉटरी निकलेगी। लॉटरी में चयनित बच्चों को छह मार्च तक निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा। दूसरे चरण के लिए एक मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। ऐसे में सीटें खाली न रहने पर गरीब परिवार के बच्चों को आरटीई का लाभ नहीं मिल पाता। शासन की तरफ से योजना का लाभ गरीब परिवार के बच्चों को देने पर जोर है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों की 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्रथम चरण में प्रवेश के लिए 1400 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। ऑनलाइन आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। 26 फरवरी को आवेदनों की लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी में चयनित बच्चों को छह मार्च तक निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण के आवेदन एक मार्च से 30 मार्च तक होंगे, एक से सात अप्रैल तक आवेदनों का सत्यापन और आठ अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी। 17 अप्रैल तक चयनित छात्रों को प्रवेश दिलाया जाएगा। तीसरे चरण के आवेदन 15 अप्रैल से आठ मई तक होंगे। नौ से 15 मई तक फार्मों का सत्यापन होगा। 10 मई को लॉटरी निकाली जाएगी, 23 मई तक चयनित बच्चों को प्रवेश मिलेगा। चौथे चरण के लिए एक जून से 20 जून तक आवेदन होंगे। 21 से 27 जून तक आवेदनों का सत्यापन होगा। 28 जून को लॉटरी निकाली जाएगी। सात जुलाई तक चयनित छात्रों को प्रवेश मिलेगा। जिला समन्वयक आलोक कुमार सिंह का कहना है कि पहले चरण में 1400 ऑनलाइन आवेदन मिले हैं। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन प्रक्रिया चल रही है। सत्यापन के बाद लॉटरी से बच्चों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed