फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rs were seized for Bravo

वाहवाही के लिए सीज किए रुपये

Tue, 24 Jan 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Tue, 24 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
उड़नदस्ते द्वारा सोमवार को दोहरीघाट से पकड़े गए पंजाब नेशनल बैंक के चेस्ट से निकले रुपये की जांच दूसरे दिन भी पूरी नहीं हो सकी। बैंक के चेस्ट प्रबंधक शिवनाथ कहा कि सारे दस्तावेज होने के बाद भी जबरदस्ती चेस्ट से निकली करेंसी को टीम ने सीज किया। उन्होंने उड़न दस्ते पर वाहवाही लूटने के लिए बैंक के रुपये सीज करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



 सोमवार को चेकिंग के दौरान उड़न दस्ते की टीम ने दोहरीघाट बाजार से पंजाब नेशनल बैंक के चेस्ट वाहन को पकड़ा। उड़नदस्ते ने वाहन में मौजूद पीएनब के कर्मचारी मनोरंजन कुमार के पास कैश का कोई प्रमाण न होने का आरोप लगाकर उसे सीज किया था। चूंकि दस लाख से अधिक की रकम की जांच आयकर विभाग को करनी है, इस कारण कलेक्ट्रेट में गठित जांच टीम ने मामले को इनकम टैक्स अधिकारी मऊ को सौंप दिया। इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों से पता चला कि रुपया ज्यादा था, इस कारण उसे सहायक आयकर निदेेशक (अन्वेषण) वाराणसी को सौंपा गया है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक के चेस्ट प्रबंधक शिवनाथ ने बताया कि उनके बैंक का रुपया गलत तरीके से पकड़ा गया है। बोले पूरे डाक्यूमेंट थे, लेकिन टीम का आरोप था कि किसी के पास बैंक का आईडी कार्ड नहीं है।
विज्ञापन


जबकि सूचना मिलने पर दोहरीघाट शाखा के सीनियर प्रबंधक के साथ वे खुद भी मौके पर पहुंच गए थे। शिवनाथ राम ने उड़न दस्ते पर वाहवाही लूटने के लिए इस कदम को उठाने का आरोप लगाया। बोले मंगलवार को वो तथा उनका स्टाफ दोहरीघाट थाने पर पहुंचा। वहां से बताया गया कि एसडीएम घोसी से संपर्क करें। एसडीएम घोसी ने बताया कि सीडीओ से संपर्क करें। सीडीओ कार्यालय से उन्हें आयकर कार्यालय भेजा गया। जहां बताया गया कि रुपये का स्टेटमेंट वाराणसी हेड आफिस जांच की गाइड लाइन प्राप्त करने के लिए भेजा गया है। लेकिन आयकर कार्यालय वाराणसी को देर शाम तक कोई डाक्यूमेंट नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed