फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   RPF-GRP conducts joint checking operation at railway station

आरपीएफ-जीआरपी ने चलाया रेलवे स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग अभियान

Fri, 14 Aug 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
RPF-GRP conducts joint checking operation at railway station
मऊ। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टि से आरपीएफ तथा जीआरपी की टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के चारों प्लेटफार्म, सर्कुलेटिग एरिया, ट्रेनों को चेक किया गया। साथ ही यात्रियों के लगेज व अन्य सामानों को भी चेक किया गया। इस दौरान स्टेशन पर कुलियों तथा वेंडरों को भी सतर्क किया गया कि कही भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उसकी सूचना तत्काल आरपीएफ व जीआरपी को दे। इसमें किसी प्रकार की देर न करें।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी डीके राय तथा जीआरपी प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी के के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह दस बजे से देर शाम तक मऊ जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के ठहराव होने पर टीम तत्काल ट्रेन के अंदर घुसकर सामानों को मेंटल डिटेक्टर से चेक करते हुए यात्रियों के टिकट को चेक किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को भी सावधान किया गया कि अगर ट्रेन में कोई अराजकतत्व तथा संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम के साथ स्कार्ट में चल रहे पुलिस टीम को दें या हेल्प लाइन 182 पर सूचित करें। जिससे घटना को रोका जा सकें। साथ ही बताया कि सूचना देने वाले यात्री का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस दौरान वेटिग हाल, कूड़ेदान आदि स्थानों पर चेकिग की गई।आरपीएफ-जीआरपी ने मऊ जंक्शन के चारों प्लेटफार्म के साथ ताप्ती गंगा एक्सप्रेस और सर्कुलेटिंग एरिया के साथ आऊटर पर भी चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed