Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The cow should be granted the status of 'Mother of the Nation'.

Mau News: गोमाता को दिया जाए राष्ट्र माता का दर्जा

Tue, 10 Nov 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The cow should be granted the status of 'Mother of the Nation'.
नगर ​स्थित ब्राह्मण विकास परिषद  के कार्यालय पर बैठक के बाद गो सम्मान आवाह्न अभियान उत्तर प्रदे
मऊ। गोसम्मान आह्वान अभियान की बैठक मंगलवार को नगर स्थित ब्राह्मण विकास परिषद के कार्यालय पर हुई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि गाय हमारी माता है, इनका सम्मान करना भारत की संस्कृति और सभ्यता का सम्मान करना है। गोपाल तिवारी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में गाय और गोशाला की स्थिति बहुत सोचनीय है। विषम परिस्थितियों में भी हम गाय का पालन करते हैं, जिससे स्वयं परिवार और समाज को स्वस्थ बनाते हैं। परिषद के संरक्षक राम जी उपाध्याय ने गाय का पालन करने पर जोर दिया। परिषद के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने कहा कि बाबा गोस्वामी तुलसीदास जी ने भी अपने चौपाई में गाय को विशेष दर्जा दिया था। भगवान राम ब्राह्मणों का और संतों की रक्षा करने के लिए अवतार का रूप लिया था। कहा कि हमारे देश में गोहत्या पूर्णतया समाप्त हो और गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए। इसकी रक्षा के लिए केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय बने या केंद्रीय कानून लागू हो। आगामी राज्य स्तरीय रैली में अधिक से अधिक लोगों को हस्ताक्षर करा करके करके अभियान के माध्यम से अपनी सहभागिता दर्ज करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ऋषिदेव तिवारी, अजय तिवारी, नित्यानंद पांडेय, कार्तिकेय दुबे, हरि प्रकाश पाठक, प्रवीण सिंह, अजय गुप्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed