फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   route diversion

सीएम की सभा के दौरान कई मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन

Wed, 16 Oct 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
route diversion
कोपागंज । मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के बापू इंटर कालेज कोपागंज के खेल मैदान में 16 अक्टूबर को आगमन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है। गोरखपुर की तरफ से आकर वाराणसी की ओर जाने वाले भारी और हल्के वाहनों को दोहरीघाट से ही आजमगढ़ की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। दोहरीघाट की तरफ से गाजीपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को मझवारा मोड़ घोसी से डायवर्ट मझवारा इन्दारा, रतनपुरा ,रसड़ा, कासिमाबाद होते हुये भेजा जाएगा। घोसी के आगे से आने वाले भारी ओर हल्के वाहनों को घोसी से मुहम्मदाबाद से वाराणसी एवं आजमगढ़ की तरफ भेजा जाएगा। मऊ की ओर जाने वाले वाहन इन्दारा, अदरी मोड़ होकर बलिया तिराहे से नगर क्षेत्र में प्रवेश करे सकेंगे। सभास्थल की तरफ से कोई वाहन मऊ अथवा घोसी की ओर नहीं जाने दिया जायेगा।घोसी की तरफ से आने वाले वाहन भातकोल मोड़ कोपागंज से धवरियासाथ, मुहम्मदाबाद होते हुये आजमगढ़ की जा सकते हैं। आजमगढ़ की तरफ से गाजीपुर व बलिया की तरफ जाने वाले वाहनों को रोडवेज तिराहा थाना मुहम्मदाबाद गोहना से चिरैयाकोट बिरनो की तरफ डायवर्ट किया जायेगा जिससे वे गाजीपुर व बलिया को जा सकें। इसी प्रकार मुहम्मदाबाद की तरफ से आकर गोरखपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को मतलूपुर मोड़ बैरियर पर रोक दिया जायेगा तथा हल्के वाहनों को मतलूपुर मोड़ से शहर के अन्दर से बलिया मोड़, रसड़ा होते हुये बलिया को भेजा जायेगा। मतलूपुर मोड़ से सहरोज मोड़ की तरफ तीन पहिया/चारपहिया वाहनों पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।सहरोज मोड़ से कोपागंज की तरफ समस्त वाहनों की आवा जाही पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।बलिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को जो आजमगढ़,गोरखपुर की तरफ जाना चाहते हैं। छोटे वाहन बलिया तिराहा से बंधा रोड, मिर्जाहादीपुरा तिराहा, मतलूपुर मोड़ होते हुये आजमगढ़ की तरफ भेजा जायेगा।गाजीपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को बलिया व गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को बढुआगोदाम पुलिस बूथ पर बैरियर लगाकर रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed