फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rotary Club felicitates meritorious students successful in NEET.

Mau News: रोटरी क्लब ने नीट में सफल मेधावियों को किया सम्मानित

Wed, 29 Jul 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Rotary Club felicitates meritorious students successful in NEET.
नीट में सफल हुए छात्र और छात्राओं को रोटरी क्लब मऊ ने किया सम्मानित। स्रोत- स्वयं - फोटो : शिकोहाबाद रैक से समितियों पर यूरिया भेजने को लोड कराते जिला कृषि अधिकारी। स्रोत विभाग
नगर के नरई बांध स्थित एक अस्पताल के सभागार में मंगलवार की शाम रोटरी क्लब मऊ के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 2026 की नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष और पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष सचिंद्र सिंह ने मेधावियों की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और सही मार्गदर्शन से ही यह मुकाम हासिल किया जा सकता है। इन बच्चों ने न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे मऊ का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में सभी सफल छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसमें जैश वर्मा, मोहम्मद शमी, अलीम शकील, फज़ल करीम, रियाज अहमद, अलीवर शकील, यशराज प्रजापति, अहमद जावेद, अदान अनिल, मरियम सरोज शामिल रहे।
क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. ए. के. सिंह ने कहा कि बच्चों ने कठिन परिश्रम के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। रोटरी परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और उम्मीद करता है कि वे भविष्य में सेवा भाव से कार्य करेंगे।

वरिष्ठ रोटेरियन अजीत सिंह, प्रदीप सिंह, हरे कृष्ण बरनवाल, बालकृष्ण थरड और निवर्तमान सचिव डॉ. खालिद ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ. एम. असलम और कार्यक्रम संयोजक साजिद अनवर ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. अभिमन्यु दुबे और सुरेंद्र यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed