{"_id":"67b617d0b7f02f843009c013","slug":"room-inspectors-will-get-identity-card-with-qr-code-mau-news-c-295-1-svns1028-124321-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कक्ष निरीक्षकों को मिलेगा क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कक्ष निरीक्षकों को मिलेगा क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों पर फर्जी कक्ष निरीक्षकों की तैनाती करना आसान नहीं होगा। विभाग की तरफ से ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र जारी होगा। प्रत्येक कक्ष में 40 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक की तैनाती की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी विद्यालयों के शिक्षक होंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले में 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में हाईस्कूल में 39213, इंटरमीडिएट में 39773 सहित 78986 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है, लेकिन परीक्षा को नकलविहीन कराने की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है।
इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से कक्ष निरीक्षक बनाने की प्रक्रिया बदल दी गई है। केंद्र व्यवस्थापक अब सभी कक्ष निरीक्षक अपने विद्यालय के तैनात नहीं कर सकेंगे। शिक्षकों का पूरा डाटा पहले ही वेबसाइट पर अपलोड करा लिया गया है। इसके आधार पर उनके परिचय पत्र जारी होंगे। क्यूआर कोड लगे कंप्यूटराइज्ड परिचय-पत्र में कक्ष निरीक्षक का नाम, ड्यूटी का स्थान, फोटो, विद्यालय का नाम, स्नातक का विषय, अध्यापन का विषय, पद, मोबाइल नंबर आदि जानकारी होगी। केंद्रों पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी विद्यालयों के शिक्षक होंगे। आंकड़ों में लगभग 3948 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती होगी। 40 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक की तैनाती की जाएगी। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में लगाए जाने वाले कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड वाले परिचय-पत्र जारी होंगे। प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही पोर्टल पर अपलोड डाटा के आधार पर परिचय पत्र जारी कर दिया जाएगा।