फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Roadways buses carrying passengers without security resources

बिना सुरक्षा संसाधनों को सवारियां ढो रहीं रोडवेज बसें

Wed, 10 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses carrying passengers without security resources
मऊ। लोगों को बिना किसी बाधा के उनके गंतव्य तक पहुंचाने के शासन की मंशा को परिवहन निगम गंभीरता से लेता दिखाई नहीं दे रहा है। स्थिति यह है कि लोगों की सुरक्षा के प्रति निगम द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से रोजवेज की बसों में अग्निशमन उपकरण और फर्स्ट ऐड बाक्स रखना अनिवार्य है। लेकिन इस अनिवार्यता के बाद भी निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों की जान पर बन आएगी। स्थिति यह है कि अधिकांश बसों में ना तो अग्निशमन यंत्र और ना ही फर्स्ट ऐड बाक्स उपलब्ध है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर नगर स्थित रोडवेज परिसर में बसों की पड़ताल की गई तो कई बसों में ना तो अग्निशमन उपकरण लगा है, और ना ही फर्स्ट ऐड बाक्स उपलब्ध है। बसों में यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी होने तथा चोट लगने पर यात्री को तत्काल प्राथमिक उपचार देने के लिए फर्स्ट ऐड बाक्स रखा जाता है। जिससे की इमरजेंसी के समय में प्राथमिक उपचार देकर उसे सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। मऊ डिपो की 53 बसों में अधिकांश बसों में सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है। कुछ बसों में अग्निशमन यंत्र जरूर लगा है, लेकिन वह भी देखभाल के अभाव में बेकार पड़े हैं।
विज्ञापन

इस मामले में एआरएम रमेश चंद ने कहा कि सभी बसों में फर्स्ट ऐड बाक्स, अग्निशमन उपकरण अनिवार्य रूप से रखे जाते हैं। जिस किसी भी बस में इसकी कमी है उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed