{"_id":"635c1e4687a3e54a87137c34","slug":"roadways-bus-started-without-driver-entered-the-shop-mau-news-vns680882515","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना चालक के ही स्टार्ट हो गई रोडवेज बस, दुकान में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना चालक के ही स्टार्ट हो गई रोडवेज बस, दुकान में घुसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित रोडवेज के पास सरकारी बस को स्टार्ट हालत में छोड़ना हादसे का कारण बन गया। अपने स्थान से आगे बढ़ी बस सामने स्थित मिठाई की दुकान में जा घुसी। संयोग रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दुकानदार सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गये। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची। चालक परिचालक पर गुस्साए लोगों को शांत कराया। साथ ही और बसचालक को अपने साथ ले गई। बस को भी थाने ले जाकर खड़ा करा दिया गया है।
नगर स्थित रोडवेज के समीप प्रयागराज जाने के लिए रोडवेज बस शुक्रवार को स्टार्ट हालत में छोड़कर चालक, परिचालक नीचे खड़े थे। यात्री बस में सीट ले रहे थे। इसी बीच अचानक बस चल पड़ी। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस एक मिठाई की दुकान में जा घुसी। गनीमत यह रही की दुकान पर मौजूद ग्राहक और दुकानदार बाल-बाल बच गये।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही रोडवेज बस चालक को साथ ले गयी। घटना को लेकर परिवहन निगम के एआरएम प्रमोद सिंह ने बताया कि बस में सवारी बैठाई जा रही थी और ड्राइवर-कंडक्टर दोनों नीचे थे। स्टीयरिंग पर कोई नहीं बैठा था, तभी अचानक बस खुद से स्टार्ट होकर आगे बढ़ गई। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
इंजन बंद था, खुद स्टार्ट हो गई बस : हादसे के बाद जब इस संबंध में एआरएम से बातचीत की गई तो उन्होंने बोला कि हादसे में किसी की लापरवाही नहीं है। बस खुद स्टार्ट होकर चल पड़ी और हादसा हो गया। घटना के समय चालक तथा परिचालक बाहर थे, इंजन बंद था। वहीं रोडवेज परिसर में ही बस में सवारियां को नहीं बैठाये जाने पर एआरएम कोई ठोस जवाब नहीं दे सके।