फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Roadways bus should be run in public interest

जनहित में चलवाई जाए रोडवेज बस

Fri, 18 Feb 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus should be run in public interest
सूरजपुर। क्षेत्र के असना-चकऊथ मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन न होने से लोग परेशान हैं। आला अधिकारियों को शिकायती पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। परिवहन निगम की तरफ से तीन दशक पूर्व असना-चकऊथ मार्ग होते हुए जिला मुख्यालय तक रोडवेज बस चलती थी। इससे क्षेत्र के सूरजपुर, सरफोरा, चकऊथ, इब्राहिमाबाद, बंधनपुर, करौदी नरायनपुर, मुहम्मदपुर हसनपुर विभिन्न गांवों के लोग कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न कार्यो के लिए जिला मुख्यालय तक यात्रा करते थे। लेकिन निगम की तरफ से घाटा दिखाकर बस बंद कर दी गई। ऐसे में निजी वाहन संचालक चांदी काट रहे हैं। अक्सर मनमाना किराया वसूलने को लेकर नोकझोंक होना आम बात हो गई है। हिंयुवा ब्लाक अध्यक्ष दोहरीघाट पंकज तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंद्र कैलाश यादव, बृजेश राय, पूर्व प्रधान रामदास यादव का कहना है कि परिवहन निगम के आला अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन बस नहीं चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed