{"_id":"6a0e0325ad8b1a8f8d069ab4","slug":"roadways-bus-collides-with-truck-due-to-brake-failure-30-passengers-survive-mau-news-c-295-1-mau1002-145798-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ब्रेक फेल होने से सामने चल रहे ट्रक से टकराई रोडवेज बस, 30 यात्रियों की जान बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ब्रेक फेल होने से सामने चल रहे ट्रक से टकराई रोडवेज बस, 30 यात्रियों की जान बची
विज्ञापन
घोसी में मधुबन मोड़ पर ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस। संवाद
घोसी नगर पंचायत के मधुबन मोड़ के पास बुधवार की दोपहर 2:30 बजे रोडवेज बस का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने सामने चल रहे ट्रक से बस टकराकर उसे रोक लिया। हादसे में केवल बस का अगला शीशा टूटा। चालक, परिचालक और बस में सवार 30 यात्री बाल-बाल बच गए।
दोहरीघाट डिपो की जनता सेवा बस बुधवार को नदवासराय से चलकर घोसी, मऊ होते हुए आजमगढ़ जा रही थी। बस घोसी से निकल ही रही थी कि मधुबन मोड़ के पास पहुंचते ही चालक को ब्रेक काम नहीं करने का आभास हुआ।
इसके बाद बस अनियंत्रित होने लगी, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री घबराकर सीट पकड़कर बैठ गए। चालक ने स्थिति को भांपते हुए आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से बस को सटा दिया और टक्कर मारते हुए कुछ दूर जाकर रोक दिया।
विज्ञापन
बस रुकने से बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही घोसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बस को सड़क से किनारे हटवाया। बस में सवार 30 यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।
दोहरीघाट डिपो के एआरएम कार्मिक आदित्य कुमार ने बताया कि चालक बस का ब्रेक फेल होने की बात कह रहा है, जबकि डिपो से रवाना होने से पहले मैकेनिकों ने बस की पूरी जांच की थी। घटना का कारण जानने के लिए वर्कशॉप से मैकेनिक को घटनास्थल पर भेजा गया है।