फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Road renovation is being done at a cost of Rs 1.79 crore

Mau News: 1.79 करोड़ से हो रहा सड़क का नवीनीकरण

Wed, 02 Apr 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Road renovation is being done at a cost of Rs 1.79 crore
मऊ/पिपरीडीह। नगर के बढुआगोदाम से वनदेवी होते हुए रानीपुर ब्लॉक के काझा जाने वाली 14 किमी सड़क का 1.79 करोड़ रुपये से नवीनीकरण हो रहा है। बीते पांच साल से गड्ढे भरकर चिप्पी सटाकर मरम्मत की जा रही थी, जो हर पांच माह पर उखड़ जा रही थी। गड्ढे भरने के बाद सड़क पूरी तरह उबड़ खाबड़ हो गई थी, जिससे राहगीरों का चलना दुस्वार हो गया था।
विज्ञापन

इस सड़क पर महाविद्यालय सहित 10 शिक्षण संस्थान हैं। जिले का पौराणिक वनदेवी मंदिर है, जहां श्रद्धालु मां वनदेवी का दर्शन पूजन और शादी विवाह के लिए जाते हैं। नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। नवरात्र के पहले ही इस सड़क का नवीनीकरण होने वाला था, लेकिन वित्तीय वर्ष के अंतिम दौर में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिकारी दस्तावेज दुरुस्त करने में लगे हुए थे। जिसके चलते मंगलवार को नवीनीकरण का काम शुरू किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed