फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   road accident in mau school girl going take UP Board exam and her uncle died

बस ने ली दो लोगों की जान: परीक्षा देने जा रही छात्रा और उसके चाचा की मौत, एक-एक कर थम गईं सांसें; कोहराम

Mon, 03 Mar 2025 02:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 02:51 PM IST
सार

हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई थी। स्कूली बस ने बाइक को टक्कर मार दिया था। घायलावस्था में चाचा-भतीजी को अस्पताल भेजा गया, जहां एक-एक कर दोनों की माैत हो गई।

विज्ञापन
road accident in mau school girl going take UP Board exam and her uncle died
सोनम सिंह और रामरतन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident : घोसी कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपार के पास ओवरटेक करने के दौरान एक स्कूली बस ने बगल से गुजर रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक और सवार किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जहां दोनों ने तीन घंटे के अंतराल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


घटना के समय मृतका किशोरी इंटर की परीक्षा देने अपने चाचा के साथ जा रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला नगर पंचायत के खनिगह निवासी रामरतन सिंह (52) पुत्र स्व. विरोधन सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह अपनी भतीजी सोनम सिंह (18) पुत्री रामसमुझ को लेकर लेकर इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलाने बाइक से कटीहारी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बाइक के आगे एक निजी स्कूल की बस निकल रही थी। बगल से गुजरते समय बस चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे सीमेटेंड बेंच से जा टकराई, हादसे के समय रामरतन सिंह, जिन्होंने घटना के समय हेलमेट लगाया था, उसके बाद टक्कर इतनी तेज थी कि उनका हेलमेट टूट गया।

हादसे में सिर और कमर के साथ शरीर के दूसरे हिस्सों में चाचा-भतीजी को चोट लगी। उधर, सूचना मिलने पर पहुंची घोसी पुलिस ने दोनों को बड़राव सीएचसी लाकर भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद ही चिकित्सकों ने रामरतन सिंह को मृत घोषित कर दिया। 


घायल सोनम का प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया, यहां सोनम ने भी कुछ देर बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दी। उधर, हादसे के बाद आरोपी बस चालक वाहन को छोड़ फरार हो गया। घटना के बाद मृतक की पत्नी बिंदू ने अज्ञात बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed