फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   River water level steady, danger threatens

नदी का जलस्तर स्थिर, खतरा बरकरार

Thu, 13 Jul 2017 12:15 AM IST
mau news
mau news Updated Thu, 13 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
 River water level steady, danger threatens
दोहरीघाट में घाघरा नदी में आई बाढ़ के बाद बढ़ा नदी का पानी।
दोहरीघाट।घाघरा का जल स्तर स्थिर रहने के बाद भी नदी के कहर बरपाने की आशंका से लोग दहशत में जी रहे हैं।  इससे तटवर्ती इलाकों सहित कस्बे के धार्मिक धरोहरों के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है। कटान पीड़ितों की लाख गुहार के बाद भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं किया जा सका है।     
विज्ञापन

घाघरा द्वारा प्रतिवर्ष तटवर्ती गांवों में कहर बरपाने के बाद भी नदी के जलस्तर  स्थिर होने के बाद प्रशासन जहां राहत की सांस ले रहा है। वहीं घाघरा की लहरें मुक्तिधाम के शवदाह गृह,भारत माता मंदिर,खाकी बाबा की कुटी,डीह बाबा मंदिर पर दबाव बनाए हुए है। इससे नगर की ऐतिहासिक धरोहरें मुक्तिधाम, दुर्गा मंदिर, शाही मस्जिद, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला और मुक्तिधाम पर  संकट के बादल मंडराने लगा है।  वहीं तटवर्ती इलाकों धनौली रामपुर, नई बाजार, नौली, चिऊंटीडांड़, लामी, तारनपुर, कादीपुर, हरधौली, बहादुरपुर, बुढावर, पतनई, सरयां, ठिकरहिया, नगरीपार, रसूलपुर, सूरजपुर सहित दर्जनों गांवों के लोग दहशत में जी रहे हैं। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो घाघरा का जलस्तर मंगलवार को 69.30 मीटर था।बुधवार को जलस्तर स्थिर रहा। गौरीशंकर घाट पर खतरा बिंदु 69.90मीटर आंका गया है। कटान पीड़ितों का कहना था कि जब-जब नदी घटती बढ़ती है तब तब कहर बरपाया है। कटान की आशंका से तटवर्ती गांवों के किसान धान की रोपाई कराने को लेकर उहापोह में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed