फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rising temperatures are also affecting business, with people leaving in the evenings.

Mau News: बढ़ते तापमान से कारोबार भी हो रहा धड़ाम, शाम को ही निकल रहे लोग

Fri, 22 May 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rising temperatures are also affecting business, with people leaving in the evenings.
जिले में बढ़ते तापमान से हर कोई परेशान है। सुबह 10 बजते ही तेज धूप शुरू हो जा रही है और इसका असर शाम 6 बजे तक बना रह रहा है। बाहर निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बाजारों में सन्नाटे जैसी स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन सप्ताह बाद तापमान एक बार फिर 42 डिग्री तक पहुंचा है। मौसम विभाग की ओर से 22 मई तक जिले में लू का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रतिदिन तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री था, जो बृहस्पतिवार को बढ़कर 42 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। गर्म हवाओं के कारण लोगों के चेहरे झुलस रहे हैं। इसके चलते नगर के मुख्य मार्ग गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, बलिया मोड़ तिराहा, सदर चौक सहित अन्य बाजारों की सड़कें सूनी पड़ी हैं।
मौसम की मार लोगों की सेहत पर भी पड़ रही है। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। खास बात यह है कि इसके बावजूद अस्पतालों में बनाए गए लू वार्ड के बेड खाली हैं।
वहीं जनरल और इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ बनी हुई है। इमरजेंसी वार्ड के सभी बेड भरे हुए हैं। यहां आने वाले ज्यादातर मरीजों को ग्लूकोज लगाया जा रहा है।


क्यों बदला है मौसम?
कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि जब मैदानी इलाकों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है और सामान्य से काफी अधिक रहता है, तो लू की स्थिति बनती है। इन दिनों मैदानी क्षेत्रों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इस बार भीषण गर्मी के पीछे मुख्य रूप से गर्म और सूखी हवाएं, एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन तथा साफ आसमान जिम्मेदार हैं। इसके अलावा शहरों में कंक्रीट की इमारतें और पक्की सड़कें ‘अर्बन हीट आइलैंड’ प्रभाव को बढ़ा रही हैं।

लू के लक्षण
तेज बुखार आना
चक्कर आना, सिर दर्द होना
उल्टी या मितली आना
अत्यधिक कमजोरी महसूस होना
त्वचा का गर्म और सूखा होना

लू से बचाव कैसे करें
दोपहर 12 से 4 बजे तक तेज धूप में घर से बाहर न निकलें
बाहर जाते समय सिर को टोपी, गमछा या छाते से ढकें
पर्याप्त पानी, ओआरएस, नींबू पानी और छाछ का सेवन करें
हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें
खाली पेट धूप में बाहर न निकलें
घर को ठंडा और हवादार रखें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed