{"_id":"58b31bef4f1c1bbf56830fa5","slug":"riots-in-up-not-speak","type":"story","status":"publish","title_hn":"'काम नहीं यूपी में दंगे बोलते हैं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'काम नहीं यूपी में दंगे बोलते हैं'
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
घोसी में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी का माला पहनाकर स्वागत करते बसपा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने रविवार को घोसी के नगर पकड़ी मोड़ और सदर विधानसभा क्षेत्र के जहांगीराबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। बोले कि सपा कार्यकाल में दंगे हुए नहीं कराए गए थे। बसपा के कार्यकाल में एक भी दंगे नहीं हुए, साथ ही अपराधी जेल में रहें। प्रदेश में बीजेपी के साथ मिलकर सपा ने दंगे कराए।
उन्होंने सपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि यूपी में काम नहीं बोल रहा बल्कि एक बेटा अपने बाप का नहीं हुआ तो आप का क्या होगा, यह बोल रहा है। सीओ जियाउलहक की हत्या प्रतापगढ़ के राजा भैया के इशारे पर हुई। दादरी में एकलाख की मौत से लेकर अनगिनत काम मुसलमानों के विरोध में हुए। जनता यह जान चुकी है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन किया है।
कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को मुसलमान भूले नहीं हैं। उन्होंने ही अयोध्या में ताला खुलवाया था। वह आज सपा के साथ खड़ी है। दोनों पार्टियों की हालत यह है कि हम तो डूबे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे। कहा कि बीजेपी के लोग मुस्लिम महिलाओं के तीन तलाक मामले को लेकर ज्यादा गंभीर हैं। वह इसकी चिंता छोड़े मुसलमान इसका हल खुद ही निकाल लेंगे। बोले, भाजपा नरेंद्र मोदी और उनकी पत्नी के बीच समझौता करा दें।
विज्ञापन
घोसीः जनसभा को संबोधित करते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। सपा ने मुसलमानों की खुशहाली के लिये जो भी वादा किया उसको पूरा नहीं किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन का वादा कर नोटबंदी से लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया। नोटबंदी में रुपया होने के बाद भी लोग कंगाल रहे। कहा कि वे अमित शाह बूचड़खाने बंद करने की बात करते हैं जब की वह मीट व्यापारियों से करोड़ों चंदा लेते हैं। सभा को पूर्व सांसद सालिम अंसारी, गनी अहमद आदि ने संबोधित किया।