फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Reward crooks killed in police encounter in Mau

मऊ: मुठभेड़ में एक बदमाश की मौत और दूसरा साथी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Mon, 18 Nov 2019 03:24 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 18 Nov 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
Reward crooks killed in police encounter in Mau
मुठभेड़ में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले की पुलिस को सोमवार की दोपहर उस समय सफलता मिली, जब पुलिस पर फायर कर भाग रहे बदमाशों का कई थाने की पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान मधुबन थाना क्षेत्र के देवरा अंचल के धर्मपुरविशुनपुर गांव के पास मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली का शिकार होकर एक बदमाश मारा गया, जबकि बाइक पर सवार उसका साथी भागने में सफल रहा। सूचना के अनुसार दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस घायल बदमाश की शिनाख्त और फरार की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने अनुमान लगाया कि मारे गए बदमाश का नाम हरकेश यादव है, वह रानीपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। दोपहर में 1:30 बजे के करीब कोपागंज थाना क्षेत्र के बख्तावर पुलिया के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना वायरलेस से प्रसारित हुई।
विज्ञापन


इसके बाद जिले के हर थाने की पुलिस अलर्ट होकर बदमाशों की तलाश में जुट गई।  सूचना मिलने के अनुसार पुलिस भाग रहे बाइक सवार बदमाशों का पीछा करती रही, इस बीच बदमाश पुलिस से लुक्का चुप्पी करते हुए मधुबन थाना क्षेत्र के देवरा अंचल के गांव धर्मपुर बिशनपुर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। इसमें गोली लगने से एक बदमाश की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा है , हालांकि पुलिस घेराबंदी कर फरार हुए बदमाश की तलाश में जुटी है पुलिस कर्मियों ने अनुमान  लगाया कि  मारा गया बदमाश हरिकेश हो सकता है।  

फिलहाल पुलिस मारे गए बदमाश की शिनाख्त कराने में जुटी थी साथी फरार बदमाश की तलाश बताते चलें मारा गया बदमाश यदि हरिकेश यादव है तो  उसके ऊपर हत्या लूट और रंगदारी मांगने के कई मामले दर्ज हैं, पुलिस को लंबे समय से हरकेश यादव की तलाश भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed