फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Respiratory patients increased, OPD of the district hospital remained at 800

Mau News: सांस के मरीज बढ़े, 800 रही जिला अस्पताल की ओपीडी

Sun, 28 Dec 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Respiratory patients increased, OPD of the district hospital remained at 800
ठंड की चपेट में आने से लोग सांस सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। जिला अस्पताल में 25 प्रतिशत सांस से पीड़ित मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। ठंड के प्रकोप के चलते मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में ओपीडी 800 तक रह रही है।
विज्ञापन

ठंड का कहर जारी रहने से सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में 25 प्रतिशत सांस की बीमारी से ग्रसित मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। सामान्य मौसम में 10 प्रतिशत ही सांस के रोगी आ रहे थे।
विज्ञापन

इसके अलावा वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम, खांसी, ब्लडप्रेशर सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकाें के अनुसार ठंड में पानी कम पीने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक आयु वर्ग के लोग ओपीडी में पेट दर्द संबंधित समस्याओं के साथ कोल्ड डायरिया के लक्षण लेकर पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. धनंजय कुमार का कहना है कि ठंड बढ़नेे के चलते ओपीडी में 25 प्रतिशत सांस के मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। लोगों को ठंड से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed