{"_id":"58c053a54f1c1b5658dc3ef2","slug":"respect-of-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का किया सम्मान
मऊ ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करतीं समाजसेवी अर्चना उपाध्याय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर स्थित शारदा नारायन हास्पिटल की ओर से जन जागरूकता रैली तथा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चलचित्र से किया गया। सेमिनार में पैनल के सदस्यों से विभिन्न प्रकार के प्रश्न किया गया। पैनल में डॉ. कुसुम वर्मा, लालमुनी,एडवोकेट हुमा रिजवी, प्रधानाचार्य हुमा परवेज, सरोज सिंह ,डा. मधुलिका सिंह, डॉ.नम्रता श्रीवास्तव आदि रहीं। संचालन डॉ. एकिका सिंह किया। परीक्षाओं से संबंधित सवालों का जवाब डॉ. मधुलिका सिंह एवं डॉ. नम्रता श्रीवास्तव ने दिया । अंत में डॉ. संजय सिह, डॉ. सुजीत सिंह ने पैनल में आए सभी सम्मानित महिलाओं को बुके और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। अंत में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली शारदा नारायन हास्पिटल से होकर गाजीपुर तिराहा तक जाकर समाप्त हो गई।
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में नगर के निजामुद्दीनपुरा समारोह हुआ। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता ममता चौधरी ने कहा कि पुरुष महिला जनसंख्या असंतुलन से सामाजिक विकृतियां उत्पन्न हो रही हैं। महिलाएं विभिन्न प्रकार के भेदभाव एवं विषम परिस्थितियों के बावजूद अपने लगन एवं मेहनत के बल पर निरंतर आगे कदम बढा रही हैं। इसी क्रम में विश्व महिला दिवस पर जन शिक्षण संस्थान के सभागार में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आशुतोष राय रहे। इसी क्रम में नगर के राजीव गांधी महिला पीजी कालेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अर्चना उपाध्याय ने महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य हुमा परेवज, राना खातून आदि शामिल रहे। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ललित कला संस्थान में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि एआरटीओ प्रशासन कहकशा खातून ने कहा के जीवन के हर क्षेत्र में बेटियां देश का मान बढ़ा रही हैं। इसलिए इनका सम्मान होना चाहिए। इस दौरान मधुलिका बरनवाल, अर्चना दुबे आदि शामिल रहे। संस्था की अध्यक्षा अर्चना दुबे ने मुख्य अतिथि एआरटीओ कहकशा खातून को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इसी क्रम में महिला दिवस के अवसर पर आरके मेमोरियल शिक्षण संस्थान हकीकतपुरा में गोष्ठी का आयोजन किया गया।