{"_id":"605f686c8ebc3e8d3155ebed","slug":"residential-buildings-will-be-built-city-roads-will-be-repaired-mau-news-vns582278667","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका परिषद बोर्ड की विशेष बैठक में पास किया 98.12 करोड़ रूपये का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका परिषद बोर्ड की विशेष बैठक में पास किया 98.12 करोड़ रूपये का बजट
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक शनिवार को नगरपालिका के सभागार में हुई। इस दौरान सत्र 2021-22 में विकास कार्यों के लिए 98.12 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। इस धनराशि से व्यावसायिक और आवासीय भवन, पेयजल सुविधा और सड़क निर्माण समेत अन्य विकास कार्य किए जाएंगे।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी की ओर से 13 प्रस्ताव पेश किए गए जिसपर सभासदों ने सहमति जताई। बजट में व्यावसायिक और आवासीय भवन निर्माण, सड़क निर्माण के लिए 26.81 करोड़, कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रीटमेंट प्लांट की भूमि खरीदने के मद में 7.00 करोड़, मलिन बस्तियों में विकास कार्यों के लिए 8.93 करोड़, अमृत योजना के लिए 4.51 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन योजना के लिए 5.00 करोड़, गोवंश आश्रय स्थल के संचालन एवं रखरखाव के लिए 75 लाख, जलकल मरम्मत, पाइपलाइन, नलकूप बोरिंग, हैंडपंप रिबोर के लिए 4.50 करोड़, बिजली उपकरण के लिए 4.50 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। इस प्रकार वर्ष 2021-22 के अनुमानित आय कुल 98.12 करोड़ रुपये और अनुमानित व्यय 97.65 करोड़ रुपये का रही।
पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा भी की गई। ब्रह्ममस्थान टैक्सी स्टैंड, विज्ञापन शुल्क की वसूली की नीलामी कराने, पालिका की भूमि पर बाउंड्रीवाल, केंद्र सरकार से प्राप्त धनराशि से कार्यमानक, प्रयोगशाला भवन निर्माण के लिए इमिलिया में भूमि देने के प्रस्तावों को पास किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर पालिका परिषद के वर्तमान बोर्ड के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सभासदों को विकास पुस्तिका सौंपी। साथ ही सभासदों के प्रति आभार जताया। कहा कि नगरवासियों की उम्मीदों पर वे खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
सभासदों ने किया हंगामा
नगरपालिका परिषद की बैठक में बजट पर चर्चा के दौरान कुछ सभासदों ने हंगामा किया। यह देख पुलिसकर्मियों ने संबंधित सभासदों को बाहर कर दिया। इससे नाराज सभासद धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी सभासदों का कहना था कि विशेष बैठक में चर्चा के दौरान एजेेंडों के अनुमोदन पर क्षेत्र की समस्याओं के प्रस्ताव पर विवरण जानने का प्रयास किया गया तो नगरपालिका अध्यक्ष ने सख्त रवैया अपनाया। सभासदों ने दुबारा बैठक कराकर कार्यवाही सुनिश्चित कराने की मांग की। विरोध जताने वाले सभासदों में सभासद जहीर सेराज, शमीम अहमद, अब्दुल कादिर शामिल रहे।