फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Resentment among farmers over paddy purchase stoppage

समयसीमा से पूर्व धान खरीद बंद होने से आढ़तियों की कट रही चांदी

Sat, 13 Feb 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Resentment among farmers over paddy purchase stoppage
फतहपुर मंडाव। ब्लाक क्षेत्र में धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद बंद होने को लेकर किसानों में नाराजगी है। फतहपुर मंडाव ब्लाक में 17400 क्विंटल की जगह 634 किसानों से 27335 क्विंटल धान खरीद की गई है और कागज में लक्ष्य पूरा कर दिया गया है। धान खरीद बंद होने से आढ़ती किसानों का धान औने पौने दाम में खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लाक में पीसीएफ के नेमडाड़, कमलसागर, गजियापुर तथा विपणन विभाग का क्रय स्थापित है। शासन ने 28 फरवरी तक धान खरीद का कार्य करने का निर्देश दिया है। क्रय केंद्र प्रभारियों की लापरवाही से निर्धारित समय सीमा के के पूर्व ही सभी चार क्रय केंद्रों की आईडी लॉक कर दी गई है। अब तक लक्ष्य 17400 क्विंटल के सापेक्ष 634 किसानों से 27335 क्विंटल की खरीद हुई है। अबतक फतेहपुर मंडाव में बने पीसीएफ के तीन क्रय केंद्रों पर 5400 क्विंटल के सापेक्ष 264 किसानों से 10335 क्विंटल धान की खरीद हुई है। विपणन केंद्र मधुबन पर लक्ष्य 12000 क्विंटल के सापेक्ष 370 किसानों से 17000 क्विंटल की खरीद की गई है। फतहपुर मंडाव ब्लाक के सभी क्रय केंद्रों की आईडी 30 जनवरी से लाक कर दी गई है। किसानों की मानें तो धान खरीद की समय सीमा में 15 दिन बचे हैं लेकिन धान खरीद बंद चल रही है।
विज्ञापन

बसंतटोला के किसान फूलचंद यादव ने बताया कि पंजीकरण करा दिया है लेकिन अभी तक खरीदारी नहीं हुई है। धान खराब हो रहा है। बेलौली निवासी किसान सीटू सिंह ने कहा कि खरीदारी कब शुरू होगी पता नहीं चल पा रहा है। लखनौर निवासी किसान देवेंद्र यादव ने कहा कि कई बार केंद्रों का चक्कर काट चुके हैं लेकिन अधिकारी आईडी लाक होने की बात कहकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। लधुआई निवासी किसान सगीर अहमद ने कहा कि पंजीकरण कराने के बाद भी धान की खरीद नहीं की गई। पहाड़ीपुर के किसान राजकुमार ने कहा कि क्रय केंद्र प्रभारी बोरा न होने की बात कहकर लौटाते रहे। अब आईडी लाक होने की बात कहकर लौटा दे रहे हैं। मामले की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed