फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Report will be available in 24 hours, RTPCR samples will be tested in the district itself

24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट, जिले में ही आरटीपीसीआर सैंपलों की होगी जांच की सुविधा

Tue, 29 Jun 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Report will be available in 24 hours, RTPCR samples will be tested in the district itself
मऊ। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। आरटीपीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलिमरेस चेन रिएक्शन) टेेस्ट लैब बनकर अब तैयार हो गई है। बीते सोमवार की देर शाम स्वास्थ्य विभाग ने इसमें कुछ सैंपलों का प्रशिक्षण भी किया गया। जिसकी रिपोर्ट उनके द्वारा आईसीएमआर को भेज दिया गया। लैब के टेस्ट में इसे पास भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि आईसीएमआर (इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ) द्वारा लैब में होने वाली कोरोना सैंपलिंग जांच कितनी खरी है। इसके लिए बीएचयू से वो सैंपल जिसकी जांच हो चुकी है, वो भेजे गए थे। जिन्हें सोमवार को ड्राई रन के तहत घोसी में टडियाव अस्पताल में बने लैब में के तहत इन सैपलों का जांच किया गया। जांच के बाद इन सैंपलों की रिपोर्ट आईसीएमआर को भेजा गया।बताया कि सैंपलों की जांच में लैब आईसीएमआर के मानकों पर खरा उतरा है। अब लैब का रजिस्ट्रेशन कर सैंपल जांच को हरी झंडी देने के बाद जिले की पहली आरटीपीसीआर लैब में रूटीन सैंपलिंग जांच प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में आरटीपीसीआर लैब के चालू होने के बाद 24 घंटे के अंदर कोरोना सैंपल की रिपोर्ट मिल जाएगी। फिलहाल जिले के सैंपलों को आजमगढ़ में लैब भेजा जा रहा है। इस दौारान सैंपल जांच रिपोर्ट आने में 2 से 3 दिन तक का समय लग रहा है। कई बार तो सैंपल ज्यादा होने पर दोनों लैब द्वारा जिले के सैंपल वापस तक भेज दिए जाते हैं। लैब शुरू होने के बाद जिले से सैंपल बाहर भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भविष्य में जिले में ही कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed