फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Renovation of the ancient Shiva temple at Lairo Donwar begins.

Mau News: प्राचीन शिव मंदिर लैरो दोनवार का कायाकल्प शुरू

Thu, 16 Jul 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Renovation of the ancient Shiva temple at Lairo Donwar begins.
कोपागंज के लैरो दोनवार में शिव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए भूमि पूजन करते अजय सिंह।संवाद
कोपागंज क्षेत्र के लैरो दोनवार स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पर्यटन एवं सुंदरीकरण कार्य का भूमिपूजन बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। प्रदेश सरकार की ओर से करीब 73 लाख रुपये की स्वीकृत इस परियोजना के तहत मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर समाजसेवी अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से मंदिर के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस योजना से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

शासन से स्वीकृत परियोजना के तहत मंदिर परिसर में मल्टीपरपज हॉल, सुलभ शौचालय, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैठने के लिए बेंच, सूचना एवं संकेतक बोर्ड सहित अन्य पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में योजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है। उपस्थित लोगों ने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद यह स्थल धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में भी विकसित होगा।

भूमिपूजन के दौरान श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में विजय सिंह, मिथिलेश चौरसिया, श्रवण विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed