फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Removed the idol from the temple and thrown it into the pokhari

मंदिर से हनुमान प्रतिमा निकालकर मनबढ़ों ने पोखरी में फेंका

Sun, 27 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Removed the idol from the temple and thrown it into the pokhari
फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर गांव में शनिवार की देर रात मनबढ़ों ने गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में स्थापित हनुमान प्रतिमा को निकालकर गांव के पोखरे में फेंक दिया। रविवार की सुबह मंदिर से मूर्ति गायब होने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। उधर इस मामले की जानकारी मिलने पर सीओ, रामपुर पुलिस प्रभारी तथा मधुबन एसओ के साथ पहुंचे। मनबढ़ों द्वारा गायब की गई मूर्ति गांव के पोखरी में फेंकी मिली।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर गांव में हनुमान मंदिर है। मंदिर के पुजारी कौशलाधीश तिवारी ने बताया कि शनिवार की देर शाम पूजा अर्चना कर मंदिर के पट बंद कर दिया गया। रविवार की सुबह प्रतिदिन की भांति पूजा अर्चना के लिए मंदिर का पट खोला गया तो हनुमान प्रतिमा गायब थी। मंदिर से हनुमान प्रतिमा गायब होने की सूचना मिलने पर सीओ राजकुमार सिंह,मधुबन कोतवाल संजीव कुमार दुबे और रामपुर एसओ राजकेशर सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए गायब प्रतिमा की खोजबीन शुरू कराया। इस बीच गांव में पोखरी में गांव के युवकों द्वारा गायब प्रतिमा को बरामद किया। प्रतिमा को शुद्ध करने के बाद उसे अलग रख दिया गया, जिसे पुन: पूरे विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा का मंदिर में स्थापित कराया जाएगा। इस बाबत सीओ राजकुमार सिंह का कहना है कि मंदिर पुजारी कौशलाधीश ने अज्ञात मनबढ़ों के विरुद्ध तहरीर दी। बोले कि जल्द ही इस अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed